Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

ट्रेड टॉक: अजय देवगन की 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर करेगी ताबड़तोड़ कमाई, बना सकती है यह बड़ा रिकॉर्ड

देखिए अजय देवगन की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट...

By: Rahul Sharma  |  Published: March 13, 2018 3:20 PM IST

ट्रेड टॉक: अजय देवगन की 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर करेगी ताबड़तोड़ कमाई, बना सकती है यह बड़ा रिकॉर्ड

इस हफ्ते अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की नई फिल्म 'रेड' सिनेमाघरों मे दस्तक देगी। यह एक ऐसे इनकम टैक्स ऑफिसर की कहानी है, जो शहर के भ्रष्टाचारी बाहुबली के घर रेड डालने जाता है और मुसीबत में पड़ जाता है। फिल्म के फर्स्ट लुक और ट्रेलर ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है, जिस कारण इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। बीते साल अजय देवगन ने 'गोलमाल अगेन' जैसी मेगाहिट दी है, उसकी वजह से भी ट्रेड फिल्म 'रेड' से बहुत सारी उम्मीदें लगाई बैठी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म वाकई ट्रेड पंडितों की उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में सफल रहेगी ?

जब हमने इस सवाल के बारे में सोचना शुरू किया और सारी चीजों का विश्लेषण किया तो हमें पता चला कि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'रेड' अजय देवगन की टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बना सकती है। आइये हम आपको इसके कुछ मुख्य कारण बताते हैं:

1. अजय देवगन का स्टारडम:

हम सब जानते हैं कि इस समय अजय देवगन का सितारा बुलंदी पर हैं। दर्शक उनकी फिल्मों के देखने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसे में यह तो पक्का है कि 'रेड' को देखने के लिए पहले वीकेंड में काफी भीड़ उमड़ेगी और अगर सिंघम की यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहती है तो यह बेहतरीन आंकड़े भी दर्ज करा सकती है।

2. बेहतरीन कहानी के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन:

अजय देवगन की इस नई फिल्म में दर्शकों को न केवल बेहतरीन कहानी देखने को मिलेगी बल्कि अजय का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा। हम सबको पता है कि एक एक्शन स्टार के रूप में अजय देवगन की लोगों के बीच कितनी दीवानगी है ? ऐसे में 'रेड' की उत्सुकता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

3. गोलमाल अगेन की सफलता का फायदा:

अजय देवगन की पिछली फिल्म 'गोलमाल अगेन' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि उसका फायदा उनकी आने वाली फिल्म 'रेड' को शुरूआती दिनों में खूब मिलेगा। जिसकी मदद से यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े दर्ज करा सकती है।

अगर हम आपको अजय देवगन की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के नाम बतायें तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

1. गोलमाल अगेन: 205.69 करोड़ रुपये
2. सिंघम रिटर्न्स: 140.62 करोड़ रुपये
3. गोलमाल 3: 106.34 करोड़ रुपये
4. सन ऑफ सरदार: 105.03 करोड़ रुपये
5. बोल बच्चन: 102.94 करोड़ रुपये
6. शिवाय: 100.33 करोड़ रुपये
7. सिंघम: 100.30 करोड़ रुपये
8. राजनीति: 93.66 करोड़ रुपये
9. बादशाहो: 78.10 करोड़ रुपये
10. दृश्यम: 67.13 करोड़ रुपये

इस लिस्ट को देखकर आप आराम से समझ सकते हैं कि फिल्म 'रेड' को बॉक्स ऑफिस पर बस 68 करोड़ का आंकड़ा पार करना है। जिसके बाद यह अजय की टॉप 10 कमाऊ फिल्मों में शामिल हो जायेगी। जहां तक ट्रेड पंडितों की बात की जाए तो उनके अनुसार फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी। वैसे आप लोगों का क्या इस बारे में क्या सोचना है ? हमें कमेंट करके जरूर बतायें...