Dhamaal 4 Advance Booking: कॉमेडी का डबल डोज या बॉक्स ऑफिस पर होगी फ्लॉप? 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग देख उड़े मेकर्स के होश!

Dhamaal 4 Advance Booking Report: अजय देवगन और अरशद वारसी की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसके कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, मूवी किस तरह बढ़ती नजर आ रही हिट या फ्लॉप?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: July 8, 2026 6:46 PM IST

Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की 'धमाल' (Dhamaal) पलटन फिर लौट आई है. डायरेक्टर इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी 'धमाल 4' (Dhamaal 4) रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में हंसी का नया तूफान आने वाला है. वहीं, अब जब फिल्म की रिलीज में महज दो दिन रह गए हैं, तो ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसके पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग के कलेक्शन की रिपोर्ट्स और सोल्ड टिकट्स की पूरी जानकारी सामने आ गई है. तो चलिए देखते हैं कि पहले दिन की एडवांस बुकिंग (Dhamaal 4 Advance Booking) में फिल्म क्या कमाल दिखा रही है. शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज देखेन को मिलेगा या फिर ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी?

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग (Dhamaal 4 Advance Booking Day 1) हाल ही में शुरू हुई है और अभी तक इसके सभी शोज स्क्रीन पर नहीं आए हैं. फिलहाल, देशभर में करीब 4, 266 शोज लाइव किए गए हैं, जो कि फाइनल काउंट का आधा भी नहीं है.

पहले दिन कितने टिकट बिके?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' (Dhamaal 4) के पहले दिन लिए ब्लॉक सीटों को छोड़कर 20, 966 टिकट बिक चुके है. इस बुकिंग के जरिए फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 53.05 लाख का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर इसमें ब्लॉक सीटों के कलेक्शन को भी मिला दें तो, ये आंकड़ा 2.05 करोड़ रुपए पहुंच चुका है. हालांकि, सोल्ड टिकटों और कलेक्शन के आंकड़े खबर लिखे जाने यानी 8 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक के ही हैं. इनमें अभी भी बदलाव हो रहा है, अगर 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग की रफ्तार इसी तरह बढ़ती रही तो, मेकर्स की नजर कम से कम मूवी की एडवांस बुकिंग 3 से 4 करोड़ रुपये की हो जाएगी.

ओपनिंग डे पर क्या होगा बॉक्स ऑफिस का गणित?

आइए आपको समझाते हैं कि, एडवांस बुकिंग का बॉक्स ऑफिस पर क्या गणित है. दरअसल, अगर फिल्म रिलीज से पहले 3-4 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन कर लेती है, तो पहले दिन की ओपनिंग आराम से 12-13 करोड़ रुपये के पार चली जाएगी. इससे फिल्म को वीकेंड पर एक मजबूत शुरुआत मिलेगी और अगर एडवांस बुकिंग में ही फिल्म सुस्त पड़ जाएगी तो रिलीज के बाद इसकी मजबूत ढीली पड़ सकती है.

फिल्म में कौन-कौन आएंगे नजर?

आपको बता दें कि, इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी 'धमाल 4' को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक जैसे बड़े नाम मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, इस बार स्क्रीन पर पुरानी पलटन यानी अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी के साथ-साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और विजय पाटकर जैसे बेहतरीन कलाकार भी हंसाते हुए नजर आएंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…