अजय देवगन की फिल्म रेड साल 2018 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. यह उस साल सबसे अच्छी कमाई करने वाली फिल्मों में एक थी. इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने के बारे में सोचा. साल 2025 में रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में भी अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म को देखने के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई. यह फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर ही अच्छी कमाई की थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई थी. रेड और रेड 2 दोनों फिल्मों में एक इनकम टैक्स ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है.
साल 2018 में आने वाली रेड फिल्म में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं रेड 2 में वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाया है. अजय देवगन और वाणी कपूर के अलावा इस फिल्म में रितेश देशमुख भी नजर आए थे. आपको बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. रेड 2 में रितेश देशमुख ने नेगेटिव रोल प्ले किया है. रितेश के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया. रितेश की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म रिलीज होने के साथ ही बहुत तेजी से कमाई भी कर रही थी.
रिपोर्ट्स के अनुसार रेड 2 ने महज 7 दिन में 89.75 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने पहले दिन 19.71 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 13.05 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 171.76 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 235.36 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म ने अपनी बजट से दोगुनी से भी ज्यादा कमाई की है. इस तरह अजय देवगन की रेड 2 एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई. अब भी इस फिल्म को लोग देख रहें हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates