दो हफ्ते पहले अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' ने सिनेमाघरों में दस्तख दी थी। बता दें कि 2 हफ्ते में इस फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। बीते शुक्रवार आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' भी रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। खैर इस फिल्म की वजह से 102 नॉट आउट की कमाई में ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।
बता दें कि कल यानि की मंगलवार को '102 नॉट ऑउट' ने 1.26 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि मंगलवार से एक दिन पहले यानि की सोमवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ कमाए है, हालांकि फिल्म की कमाई में कम ही उछाल देखने को मिला है, लेकिन इससे साबित हो गया है कि राजी की रिलीज के बाद भी इस फिल्म को अच्छी खासे दर्शक मिल रहे है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। तरण के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 1.85 करोड़, शनिवार को 3.05 करोड़, रविवार को 4.40 करोड़, सोमवार को 1.25 करोड़ और मंगलवार को 1.26 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 39.51 करोड़ रुपए हो चुकी है। नीचे आप तरण के ट्वीट को देख सकते है।
#102NotOut is ROCK-STEADY... Tue biz is better than Mon... [Week 2] Fri 1.85 cr, Sat 3.05 cr, Sun 4.40 cr, Mon 1.25 cr, Tue 1.26 cr. Total: ₹ 39.51 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 16, 2018
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दत्तात्रया नाम के एक 102 साल उम्र के शख्स का किरदार निभाया है। दत्तात्रया का सपना है कि वह दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स का रिकॉर्ड तोड़ दे। 102 साल की उम्र में दत्तात्रया जिंदगी को खुलकर जीते है और हर एक छोटी छोटी चीज में अपनी खुशी तलाश लेते है। वहीं उनका बेटा बाबूलाल (ऋषि कपूर) 75 साल का है, लेकिन उसकी जिंदगी में उदासी के सिवाय कुछ भी नहीं है। दत्तात्रया कैसे अपने बेटे की जिंदगी में रंग घोलता है...यही फिल्म की कहानी है।
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पिता-पुत्र के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से बुना गया है। वैसे आपको यह फिल्म कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।