Auron Mein Kahan Dum Tha Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स अजय देवगन और तब्बू एक बार फिर फिल्म में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म में काम करने के साथ ही दोनों एक साथ दसवीं बार काम किया है। हालांकि, अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने काफी धीमी शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी अच्छी कमाई नहीं की है। हालांकि, पहले दिन की अपेक्षा में कुछ सुधार हुआ है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बज तो काफी बना लिया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं दिखा। फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने पहले दिन सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बीते 14 साल में अजय देवगन की किसी भी फिल्म का ये सबसे कम कलेक्शन है। वहीं, फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने दूसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से अजय देवगन और तब्बू की फिल्म की कमाई में कुछ सुधार हुआ है। फिल्म ने दो दिनों में 3.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' का बॉक्स ऑफिस पर जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' से क्लैश हुआ है। जिसके चलते भी अजय देवगन और तब्बू की फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है।