AMKDT Box Office Collection Day 3: 'औरों में कहां दम था' का फर्स्ट वीकेंड पर बुरा हाल, कमाई को तरसे अजय देवगन

Ajay Devgn-Tabu Movie Collection: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' कमाई को तरस गई है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: August 5, 2024 11:49 AM IST

Auron Mein Kahan Dum Tha Collection: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों में लगी है और पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। इस फिल्म की ओपनिंग बेहद ही खराब रही थी और शनिवार और रविवार को कमाई में मामूली उछाल आया है। इस तरह से फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ओपनिंग वीकेंड कमाई के मामले में काफी सुस्त रहा है। अजय देवगन और तब्बू की एक साथ दसवीं फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' के रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म 'औरों में कहां दम था' की निराशाजनक कमाई

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पूरा हो गया है और कमाई के आंकड़े निराश करने वाले हैं। फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने बीते रविवार को सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म की कमाई में थोड़ी सी बढ़त नजर आई। अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीद थीं लेकिन निराश होना पड़ा है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' की शुरुआत कीफी धीमी थी लेकिन शनिवार और रविवार की कमाई पर मेकर्स की निगाहें थीं लेकिन इन दो दिनों में कुछ खास फायदा नहीं हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म 'औरों में कहां दम था' की बदली गई थी रिलीज डेट

बताते चलें कि फिल्म 'औरों में कहां दम था' पहले 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। फिर अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को 2 अगस्त को रिलीज किया गया। जिसके चलते इस फिल्म का जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' से बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था। नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन, तब्बू, जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी नजर आ रहे हैं।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.