Arjun Patiala Box Office Occupancy report: मॉर्निंग शोज में धीमी दिखी कृति सेनॉन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म की रफ्तार

कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और दिलजीत दोसांझ (Diljeet Dosanjh) की रोमांटिक ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) के सुबह के शोज में दिखा हल्का रिस्पॉन्स, देखिए मॉर्निंग शोज में कैसी रही ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 26, 2019 11:27 AM IST

बॉलीवुड स्टार कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) सिनेमाघर पहुंच चुकी है। इस फिल्म को खासतौर पर पंजाब सर्किट से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। इसकी बड़ी वजह दिलजीत दोसांझ की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि दिलजीत दोसांझ पंजाब के दिग्गज फिल्म स्टार हैं। वो बॉलीवुड में भी उड़ता पंजाब और सूरमा जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं।

इसके अलावा वो जल्दी ही अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की फिल्म गुड न्यूज (Good News) में भी नजर आने वाले हैं। ये उनकी सोलो हीरो वाली फिल्म है जिसमें वो कृति सेनॉन के साथ रोमांटिक पेयर में कास्ट किए गए हैं। फिल्म में उनके अलावा कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद फिल्म को सिनेमाघरों में सुबह के शोज में धीमा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें- Box Office Prediction: पहले दिन ही राजकुमार राव की Judgementall Hai Kya के सामने घुटने टेकेगी Arjun Patiala, कुछ ऐसा रहेगा कलेक्शन

फिल्म ने सुबह के शोज में 9-10 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर दर्ज कराई है। ये आंकड़ा राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या से कम है। राजकुमार राव और कंगना स्टारर फिल्म ने सुबह के शोज में 15 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस हिसाब से इस फिल्म को राजकुमार राव की फिल्म की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। हालांकि फिल्म आगे कैसा रिस्पॉन्स करेगी ये काफी हद तक वर्ड्स ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को हालांकि क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है जबकि फिल्म को शुरुआती स्तर पर दर्शकों से भी तारीफें मिलती दिख रही है।

इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan के साथ अपने झगड़े पर Kriti Sanon ने खोली जुबान, कहा 'ये बात कहां से...'

निर्देशक रोहित जुगराज (Rohit Jugraj) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोनित रॉय और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखने वाले हैं। ऐसे में ये फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आएगी ये देखने वाली बात होगी। इसका असर फिल्म के कारोबारी आंकड़ें पर भी दिखने वाला है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...