Assi VS The Kerala Story 2 Box Office: 'द केरल स्टोरी 2' के आगे बुरी तरह पिटी तापसी पन्नू की फिल्म, कमाई जानकर लगेगा सदमा

Assi VS The Kerala Story 2 Box Office: तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी और विपुल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चिए जाते हैं कि द केरल स्टोरी 2 और अस्सी की अब तक कितनी कमाई हुई है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: March 13, 2026 6:29 AM IST

The Kerala Story 2 VS Assi Box Office: बॉक्स ऑफिस पर अस्सी (Assi) और 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिकने की कोशिश कर रही हैं. कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने की वजह से अस्सी और 'द केरल स्टोरी 2' को कमाी को बढ़ाने का एक मौका मिला है. हालांकि समय के साथ दोनों ही फिल्मों की पकड़ कमजोर होती चली जा रही है. यहां अगर बात की जाए फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' तो इस फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 46.93 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं टोटल नेट कलेक्शन 40.21 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के देशभर में करीब 43,631 शोज दिखाए जा रहे हैं. रिलीज के 14वें दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने 1.51 करोड़ रुपए का बिजनेस कर डाला है. फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. ओ रोमियो और अस्सी जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मौजूद होने के बाद भी ये फिल्म कमाल दिखा रही है.

मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2'

जिस तरह से फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का विरोध किया गया था, उस हिसाब से ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. विपुल शाह की फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वीकेंड पर कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं दूसरी तरफ अस्सी अपने वर्चस्व के लिए लगातार लड़ रही है. द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड के आगे तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'अस्सी' (Assi) की एक नहीं चल पा रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रही है.

अस्सी की अब तक हुई कितनी कमाई?

अस्सी ने रिलीज के 21वें दिन केवल 18 लाख रुपए का कलेक्शन जमा किया है. कुल मिलाकर अस्सी का ग्रॉस कलेक्शन 12.79 करोड़ रुपए और नेट कलेक्शन 10.78 करोड़ रुपए हो चुके हैं. फिल्म अस्सी के देशभर में करीब 17,375 शोज दिखाए जा रहे हैं. ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि अस्सी के हाल अब खराब हो चुके हैं. तापस पन्नू की फिल्म अब आखिरी सांसें गिन रही है. ये फिल्म आने वाले हफ्ते में भी वर्वाइव कर जाए, ये भी बड़ी बात होगी. वैसे भी आने वाले हफ्ते में धुरंधर 2 रिलीज होने वाली है जिसको देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…