The Kerala Story 2 VS Assi Box Office: कॉम्पिटिशन न होने की वजह से अस्सी (Assi) और 'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. दोनों ही फिल्में अब भी नोट छापने में लगी हुई हैं. हालांकि अब धीरे धीरे दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां अगर बात की जाए फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की तो रिलीज के 15वें दिन भी इस फिल्म ने गदर काट रखा है. 15वें दिन तक 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई 40- 41 करोड़ रुपए हो चुकी है. रोजाना 'द केरल स्टोरी 2' के 43,631 शोज दिखाए जा रहे हैं. दूसरा हफ्ता खत्म होते होते फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का ग्रॉस कलेक्शन 46.93 हो चुका है. कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. एक समय था जब फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर खूब बवाल मचा था. लोगों को लगा था कि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को कोई भाव नहीं देने वाला है. हालांकि फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज होते ही लोगों ने सिनेमाघरों में लाइन लगानी शुरू कर दी.
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बना रखा है अपना दबदबा
माना जा रहा है कि इस वीकेंड पर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में तेजी देखने को मिल सकती है. वैसे भी इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. यहां अगर बात की जाए तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'अस्सी' (Assi) की तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग दम तोड़ चुकी है. द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड के आगे किसी ने भी फिल्म अस्सी को भाव नहीं दिया है. तापसी पन्नू को अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं. एक वीडियो शेयर करके तापसी पन्नू ने अपने फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की थी. हालांकि तापसी पन्नू का कोई भी पैतरा काम नहीं आया.
बॉक्स ऑफिस पर अस्सी का हो चुका है ये हाल
अगर बात की जाए इस फिल्म की कमाई की तो अस्सी का ग्रॉस कलेक्शन 12.79 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 10.78 करोड़ रुपए का आंकड़ा जा रहा है. अस्सी के देशभर में करीब 17,375 शोज दिखाए जा रहे हैं. बावजूद इसके फिल्म अस्सी की कमाई आगे ही नहीं बढ़ रही है. फिल्म अस्सी में एक टीचर की कहानी दिखाई गई है जिसके साथ रेप हो जाता है. रेप के बाद कैसे इस शादीशुदा औरत की जिंदगी बदल जाती है, यही फिल्म की कहानी है. फिल्म में तापसी पन्नू वकील बनकर इस औरत को इंसाफ दिलाने निकल जाती हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
Subscribe Now
Enroll for our free updates