Auron Mein Kahan Dum Tha Collection: अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी की फिल्मों में काफी पसंद किया जाता है। ये दोनों स्टार्स एक साथ दसवीं फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म ने बीते शुक्रवार यानी 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इस फिल्म की शुरुआती कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की है।
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' पहले 5 जुलाई को रिलीज होने थी लेकिन इसे बदलकर 2 अगस्त कर दिया गया था। ये फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म 'औरों में कहां दम था' के ओपनिंग डे के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने सिर्फ 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से फिल्म 'औरों में कहां दम था' की ओपनिंग डे पर काफी धीमी शुरुआत की है।
View this post on Instagram
बताते चलें कि नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनने वाली अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का बॉक्स ऑफिस पर जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' से क्लैश हुआ है। गौरतलब है कि अजय देवगन की साल 2024 में तीसरी फिल्म 'औरों कहां दम था' का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। अजय देवगन की इस साल की पहली फिल्म 'शैतान' मार्च में रिलीज हुई और पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अजय देवगन की दूसरी फिल्म 'मैदान' अप्रैल में आई और ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।