Also Read
जेम्स कैमरून की दुनिया 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar 3) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. फिल्म को रिलीज हुए आज 12 दिन बीत चुके हैं और यह साल 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी है. भले ही इसे रणबीर सिंह की 'धुरंधर' से कड़ी टक्कर मिल रही हो, लेकिन 'अवतार' के चाहने वालों ने इसे 150 करोड़ के करीब पहुंचा दिया है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में करीब 5.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. 12 दिनों के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब लगभग 148.15 करोड़ हो चुका है. उम्मीद है कि यह फिल्म नए साल तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी.
'धुरंधर' जैसी सुनामी के बीच, जहां कई बड़ी फिल्में ढेर हो गईं, वहां 'अवतार 3' का 150 करोड़ के पास पहुंचना इसकी फैन फॉलोइंग को दर्शाता है. वर्ल्ड वाइड लेवल पर जेम्स कैमरून का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म अब तक दुनियाभर में 760.4 मिलियन डॉलर (करीब ₹6,300 करोड़) से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अमेरिका के बाद चीन और फ्रांस फिल्म के लिए सबसे बड़े कमाऊ देश बने हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म अगले कुछ दिनों में 1 बिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हो जाएगी. 'फायर एंड ऐश' में पंडोरा की दुनिया का एक नया चेहरा दिखाया गया है, जिसे 3D और IMAX स्क्रीन्स पर देखना एक अलग ही अनुभव है.
'धुरंधर' की तूफान के कारण 'अवतार 3' के स्क्रीन काउंट पर असर पड़ा है. हालांकि हॉलीवुड की फिल्म होने के बाद भी ये फिल्म धुरंधर के सामने टिकी हुई है. उम्मीद है कि आगे के समय में ये फिल्म शानदार कमाई करेगी. भारत में 'अवतार' फ्रेंचाइजी के दर्शक काफी वफादार हैं, जो फिल्म को किसी भी हाल में बड़े पर्दे पर मिस नहीं करना चाहते. क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों ने फिल्म के कलेक्शन को गिरने से बचाए रखा है. 'अवतार 3' ने यह दिखा दिया है कि भले ही भारत में बॉलीवुड का दबदबा हो, लेकिन जेम्स कैमरून की तकनीक और कहानी का अपना एक अलग रुतबा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.