Avatar 3 Box Office Collection Day 13: 'धुरंधर' के सामने भी खड़ी है जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 3', जानें कितनी हुई कमाई

हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार 3' इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त तहलका मचा रही है. भारत में इन दिनों 'धुरंधर' के बीच भी 'अवतार 3' ने शानदार तरीके से टिकी हुई है. आइए जानते हैं...

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: January 1, 2026 7:33 AM IST

जेम्स कैमरून की दुनिया 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar 3) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी अपने पैर जमाए हुए है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं. भले ही बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का तूफान चल रहा हो, लेकिन पंडोरा के नीले नायकों ने अपनी एक अलग और मजबूत जगह बना ली है. पुराने साल के अंतिम दिन (31 जनवरी, 2025) भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. आइए जानते हैं 13वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और फिल्म की अब तक की कुल कमाई कितनी है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में होने के बावजूद, 'अवतार 3' ने अपने कलेक्शन को बनाए रखी है.

13वें दिन का कलेक्शन

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को भारत में सभी भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु) में करीब 5.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. 13 दिनों के सफल सफर के बाद, फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 151.77 करोड़ के पार पहुंच गया है. फिल्म के लिए सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी और हिंदी वर्जन से हो रही है, जबकि दक्षिण भारत (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश) में भी यह अच्छी पकड़ बनाए हुए है.

'धुरंधर' Vs 'अवतार 3'

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों टकरा रही हैं. जहां 'धुरंधर' अपने चौथे हफ्ते में होने के बावजूद 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर 'सुनामी' बनी हुई है, वहीं 'अवतार 3' ने अपनी विजुअल के दम पर अपना एक खास ऑडियंस तैयार कर लिया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर' का क्रेज नहीं होता तो 'अवतार 3' के ये आंकड़े भारत में कहीं ज्यादा बड़े हो सकते थे. दुनिया भर में जेम्स कैमरून का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म अब तक दुनियाभर में 850 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बहुत जल्द 1 बिलियन डॉलर (₹8,300 करोड़) के क्लब में शामिल हो जाएगी.

क्या खास है इस बार?

'अवतार 3' में दर्शकों को पहली बार पंडोरा की 'अग्नि जनजाति' से मिलवाया गया है, जो बहुत अनोखा और रहस्यमयी है. फिल्म के 3D और IMAX विजुअल्स ने भारतीय लोगों और बच्चों को अट्रैक्ट कर दिया है, जिसके चलते न्यू ईयर की छुट्टियों का इसे भरपूर फायदा मिल रहा है. जेम्स कैमरून की यह फिल्म भारत में अब तक की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के काफी करीब है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.