Avatar 3: हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून की अवेटेड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar 3) ने सिनेमाघरों में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. फिल्म के लिए सबसे बड़ा चैलेंज इसका 'मंडे टेस्ट' था, और शुरुआती आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म इस परीक्षा में फिल्म पास हो गई है. रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 'अवतार 3' के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में अपने पहले सोमवार को लगभग 7.5 से 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
इस समय इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भारतीय फिल्म 'धुरंधर' का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, इस समय भी हॉलीवुड जैसी फिल्म के लिए यह कलेक्शन काफी अच्छा माना जा रहा है. अब भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 75 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. भारत में इस फिल्म ने इस तरह से कमाई की. Sacnilk के अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने 19 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की. वहीं चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इस फिल्म ने 8.50 करोड़ की अनुमानित कमाई की है. इस तरह से इस फिल्म ने कुल भारतीय कलेक्शन 75.75 करोड़ का कर लिया है. जो बहुत शानदार माना जा रहा है.
भारत में फिल्म भले ही 'धुरंधर' की आंधी के सामने थोड़ी धीमी लग रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने दुनिया भर में महज 4 दिनों में ही 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने कई देशों में पहले नंबर पर कब्जा जमाया हुआ है और क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान इसके कलेक्शन और भी बढ़ सकता है. आपको बता दें कि 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar 2) के मुकाबले इस फिल्म ने कम कमाई की है. 2022 में आई इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, जबकि तीसरा पार्ट अभी उस रिकॉर्स से बहुत पीछे है. हालांकि, लोगों का कहना है कि जेम्स कैमरून की फिल्में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती हैं और हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिकी रहती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.