Avatar 3 Box Office Collection Day 7: क्रिसमस डे पर 'अवतार 3' ने लुटी लाइमलाइट, 7 दिनों में फिल्म ने इतनी की कमाई

भारत में इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड की फिल्म अवतार 3 ने दस्तक दिया है. इस फिल्म का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिला है. अब ये फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 26, 2025 7:26 AM IST

Avatar 3 Box Office Collection Day 7: क्रिसमस डे पर 'अवतार 3' ने लुटी लाइमलाइट, 7 दिनों में फिल्म ने इतनी की कमाई

जेम्स कैमरून की दुनिया एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. 'अवतार 3' ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही साबित कर दिया है कि क्यों दुनिया भर के दर्शक इस विजुअल मास्टरपीस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म ने अपने 7वें दिन यानी क्रिसमस डे पर शानदार कमाई की हैं. क्रिसमस की छुट्टी का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला है. इस फिल्म का विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी फिल्म को लेकर भारी क्रेज है, वहां 'अवतार 3' ने 7वें दिन करीब 13 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने न केवल मेट्रो शहरों बल्कि छोटे शहरों के मल्टीप्लेक्स में भी तबाही मचा दी है.

7 दिनों का कुल कलेक्शन

फिल्म ने अपने पहले एक हफ्ते के सफर में कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'अवतार 3' ने भारत में 7 दिनों के भीतर 109 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड की बात करें, तो फिल्म $800 मिलियन की ओर तेजी से बढ़ रही है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और 3D इफेक्ट्स इतने शानदार हैं. वहीं इस फिल्म को छुट्टियों के मौसम का फिल्म को पूरा सपोर्ट मिल रहा है. इस बार कैमरून ने पेंडोरा के जिन नए कहानी को दिखाया है, उसने दर्शकों के बीच क्रेज बहुत हाई हो गया था. फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने 19 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की. वहीं चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इस फिल्म ने 9 करोड़ की अनुमानित कमाई की है. वहीं मंगलवार को इस फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की. बुधवार को इस फिल्म ने 10.25 करोड़ की कमाई की. वहीं गुरुवार को इस फिल्म ने 13.50 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से इस फिल्म ने कुल भारतीय कलेक्शन 109 करोड़ हो गई

TRENDING NOW

इस फिल्म की वजह से कम हो रही कमाई

'अवतार 3' ने जिस तरह से पहले हफ्ते में परफॉर्म किया है, उसे देखते हुए ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म बहुत जल्द भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन सकती है. अगले हफ्ते न्यू ईयर की छुट्टियां हैं, जिससे फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल आना तय है. फिल्म का असली मुकाबला अब खुद 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के लाइफटाइम कलेक्शन से है. अवतार के तीसरा सीजन अच्छा कमाई कर सकता है, लेकिन इसके बीच धुरंधर खड़ा है. धुरंधर की वजह से इस फिल्म का स्क्रीन शेयर कम हो रहा है, जिससे कमाई पर असर हुआ है. हालांकि दुनिया भर में इस फिल्म ने अपना दबदबा बनाए रखा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.