Thamma Box Office Collection Day 7: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इसी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. शुरूआती दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की. वहीं अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी. इस रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ ही रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं. अपने रिलीज के पहले दिन मूवी ने 24 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग दी थी. इसके बाद पूरे हफ्ते फिल्म की कमाई गिरती चली गई. हालांकि वीकेंड पर इसे थोड़ी बहुत बढ़त मिली थी. ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 6 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 91.30 करोड़ रुपये की कमाई की. आइए फिल्म के 7वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
100 करोड़ से बस इतनी दूर 'थामा'
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है. लेकिन कमाई के मामले में फिल्म तेज रफ्तारर नहीं पकड़ पा रही है. अब तक, थामा ने सभी भाषाओं को मिलाकर सातवें दिन भारत में लगभग 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की (प्रारंभिक अनुमान) है. इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 95.55 करोड़ रुपये हो गए है. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है.
फिल्म के बारे में
फिल्म की बात करें तो ‘थामा’ इसी 21 अक्टूबर दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती, जो अचानक वैम्पायर बन जाते हैं. आयुष्मान की मुलाकात रश्मिका मंदाना से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates