Bachchan Paandey Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बच्चन पांडे ने होली के दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में कृति सेनन और अरशद वारसी की एक्टिंग ने भी दर्शकों दिल जीता है। जिससे बाकी दर्शक भी सिनेमाघरों की ओर रुख करेंगे। फिल्म ने ओपनिंग डे के दिन गंगूबाई काठियावाड़ी और 83 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। बच्चन पांडे की पहले दिन की कमाई 13.25 करोड़ रुपये रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही लग गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
गंगूबाई काठियावाड़ी और 83 को पछाड़ा
अक्षय की बच्चन पांडे ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और रणवीर सिंह स्टारर 83 को पछाड़ दिया है। बच्चन पांडे का कलेक्शन ओपनिंग डे पर जहां 13.25 करोड़ रुपये था, वहीं गगूबाई ने 10.50 करोड़ रुपये और 83 ने 12.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि अक्षय अपनी ही फिल्म से चूक गए है और बच्चन पांडे सबसे बड़ी ओपनर फिल्म नहीं बन पाई। बता दें कि सूर्यवंशी ने ओपनिंग डे पर 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिससे बच्चन पांडे काफी दूर है।
TOP 4 *DAY 1* - PANDEMIC TIMES…
1. #Sooryavanshi: ₹ 26.29 cr [#Diwali]
2. #BachchhanPaandey: ₹ 13.25 cr [#Holi; shows from post-noon]
3. #83TheFilm: ₹ 12.64 cr [#Christmas]
4. #GangubaiKathiawadi: ₹ 10.50 cr [non-holiday release]#Hindi films. Nett BOC. #India biz. pic.twitter.com/yu0dywlqKv— taran adarsh (@taran_adarsh) March 19, 2022
वीकेंड पर होगा बड़ा धमाका
बच्चन पांडे से अब वीकेंड पर काफी उम्मीदे हैं। हालांकि इसकी राहों में द कश्मीर फाइल्स भी है लेकिन पहने दिन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि अक्षय इस फिल्म को अपने रास्ते में बाधा नहीं बनने देंगे। ऑडियंस में बच्चन पांडे का क्रेज दिख रहा है। शनिवार और रविवार को बच्चन पांडे का कलेक्शन काफी हाई जा सकता है। जबकि अगले हफ्ते बच्चन पांडे के सामने एक और बड़ी चुनौती होगी। 25 फरवरी को एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज हो रही है। जिससे अक्षय को तगड़ा झटका लगने वाला है और उन्होंने खुद कहा था कि इससे उनकी फिल्म की कमाई में 30 से 40 प्रतिशत तक का असर पड़ सकता है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates