'बंदर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
Bandar Box Office Collection Day 4: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म 'बंदर' (Bandar) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 5 जून 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली इस मूवी को रिव्यू काफी शानदार मिल रहे हैं. फिल्म में बॉबी की दमदार एक्टिंग, सॉलिड स्क्रीन प्रेजेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास दम नहीं दिखा पा रही है. जबरदस्त रिव्यूज के दम पर 'बंदर' ने रिलीज के शुरुआती दिनों में तो अच्छी कमाई की थी, लेकिन फिल्मों की असली परीक्षा तो मंडे टेस्ट में होती है. ऐसे में आइए जानते हैं वर्किंग आते ही बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस (Bandar Box Office Collection) पर क्या हाल रहा...
'बंदर' ने जहां वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई कर ली थी. वहीं अब इसके चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसमें काफी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए जानते है कि बॉबी देओल की फिल्म की झोली में सोमवार को कितने करोड़ आए और क्या यह बॉक्स ऑफिस (Bandar Box Office Collection Day 4) पर अपनी पकड़ मजबूत रख पाएगी.
5 जून 2026 को रिलीज हुई बॉबी देओल स्टारर 'बंदर' (Bandar) ने वीकेंड यानी संडे को 1.00 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, वहीं अब चौथे दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट के रह गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंदर' ने पहले सोमवार को सिर्फ 0.30 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है. इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी.
Day 1- 0.50 करोड़ रुपए कलेक्शन
Day 2- 0.95 करोड़ रुपए कलेक्शन
Day 3- 1.00 करोड़ रुपए कलेक्शन
Day 4- 0.30 करोड़ रुपए कलेक्शन
भारत में कुल कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपए
भारत में ग्रॉस कलेक्शन- 3.30 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप की इस मूवी का बजट 25 करोड़ रुपए (Bandar Budget) है और जिस हिसाब से फिल्म कलेक्शन कर रही है, वो बहुत कम है. ऐसे में अभी इसे और कमाई करनी होगी.
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के डायरेक्शन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी.शेट्टी, जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.
नोट- ऊपर दिए गए आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं, इनमें आगे बदलाव हो सकते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…