भारत ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: सुबह के शोज में सलमान खान की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़िया रिपोर्ट, करीब 70% तक भरे सिनेमाहॉल्स

सुबह के शोज में भी थियेटर्स में भारी भीड़ देखने को मिली।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: June 5, 2019 2:23 PM IST

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत रिलीज हो चुकी है और शुरुआती स्तर पर इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स भी मिलने लगा है। सलमान खान की इस मचअवेडेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज है। ऐसे में फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अचछी रही थी। सुबह के शोज में भी थियेटर्स में भारी भीड़ देखने को मिली।

सलमान खान की फिल्म भारत को की शुरुआत बढिया रही है। सुबर के शोज में फिल्म ने शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई। बुधवार सुबह रिलीज हुई इस फिल्म ने सुबह में 65-70 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। फिल्म को खास ईद के मौके पर रिलीज किया गया है। ऐसे में दर्शकों ने भी उत्साह के साथ 'भाईजान' की इस फिल्म का स्वागत किया और जमकर टिकट खरीदे। भारत रिव्यू: सलमान खान की धांसू एंट्री और इमोशन का तड़का देता है मस्ती का फुल डोज, पूरी पैसा वसूल है फिल्म

इसके बाद फिल्म को शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। फिल्म देखकर थियेटर से बाहर आने वाले दर्शक इसे फुल मार्क्स दे रहे हैं। इन पॉजिटीव वर्ड ऑफ माउथ का असर फिल्म के आने वाले आंकड़ों पर दिखाई देने वाला है।

क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छी मार्किंग मिली है। ऐसे में जरुर शाम को थियेटर्स पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होने वाली है। सलमान खान-कटरीना कैफ की इस फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता चुके हैं। हालांकि थोड़ी आशंका है कि फिल्म को क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते कुछ दर्शकों की कमी देखनी पड़ेगी। वहीं, सिनेमाघर पहुंची सोफिया टर्नर की हॉलीवुड फिल्म 'एक्समैन- डार्क फिनिक्स' से भी कॉम्पिटिशन मिल सकता है। भारत फैंस रिव्यू: थियेटर में गूंज रही हैं सीटियां... सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म को फैंस ने दिया 'ब्लॉकबस्टर' का तमगा

लेकिन इन अंदेशों के बावजूद ट्रेड एनलिस्ट इस फिल्म की रिकॉर्ड ओपनिंग का दावा कर चुके हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले दिन ही करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि सलमान खान की ये फिल्म पहले दिन कैसा आंकड़ा पेश करने वाली है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...