Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: पहले दिन डबल डिजिट से ओपनिंग लेगी कार्तिक आर्यन की फिल्म, देखें आंकड़े

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मचअवेटेड फिल्म भूल भूलैया 2 थियेटर्स पहुंच चुकी है। इसके बाद से ही इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के कारोबारिक आंकड़ों पर हर किसी की नजर है। यहां देखें ये फिल्म पहले दिन कुल कितने करोड़ रुपये कमा सकेगी।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 20, 2022 5:50 PM IST

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर निर्देशक अनीज बज्मी की फिल्म भूल भूलैया 2 आखिरकार सिनेमाघर पहुंच गई। इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। जिसके बाद बॉलीवुड फिल्मी दुनिया के गलियारों में उम्मीद की लहर दौड़ने लगी है। माना जा रहा है कि एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों का दर्द झेल रही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म से कुछ राहत की सांस मिलेगी। फिल्म को रिलीज के बाद क्रिटिक्स और आम दर्शकों से पहले दिन ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद से ही दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज करवा सकेगी।

इतने करोड़ रुपये से ओपनिंग लेगी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की भूल भूलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 को पहले दिन दर्शकों से मिले रिस्पॉन्स के बाद से ही दावा किया जा रहा हैकि ये फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग हासिल करने वाली है। कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा है कि फिल्म 12-15 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग दर्ज करवाएगी। जबकि ऑरमेक्स मीडिया रेटिंग एजेंसी की एक रिपोर्ट की मानें तो दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज करवाएगी।

भूल भूलैया 2 ने हासिल किए जबरदस्त एडवांस बुकिंग के आंकड़े

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म ने रिलीज से पहले जबरदस्त एडवांस बुकिंग के आंकडे़ हासिल किए थे। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म कोरोना काल के बाद सबसे शानदार एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली पहली फिल्म बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही 8 करोड़ रुपये टिकट बिक्री से हासिल कर लिए हैं। इस रिपोर्ट को मानें तो फिल्म इस मामले में गंगूबाई काठियावाड़ी और हीरोपंती 2 के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ चुकी है। गंगूबाई ने जहां सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए कुल 4.08 करोड़ रुपये कमाए थे तो हीरोपंती 2 ने कुल 5.20 करोड़ रुपये की रकम एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से हासिल की थी।