Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने दूसरे दिन मारी लंबी छलांग, कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 ने दूसरे दिन भी लंबी छलांग मारी है। इस फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त कमाई करते हुए इतने करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 22, 2022 11:50 AM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 बंपर कमाई में लगी है। इस फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई के आंकड़े दर्ज करवाए हैं। जिससे उम्मीद लग रही है कि फिल्म रिलीज के पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई हासिल कर लेगी। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर निर्देशक अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। इसके साथ ही कोरोना काल के बाद खुले सिनेमाघरों में ये फिल्म बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म भी बन गई है। जबकि साल 2022 की ये पहली हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनी थी।

दूसरे दिन भूल भुलैया 2 ने पार किया 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा

फिल्म के सामने आए दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े बेहद शानदार है। पहले दिन कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने देश भर के सिनेमाघरों से जहां 14.11 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने थियेटर्स से कुल 18.34 करोड़ रुपये की शानदार रकम हासिल की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा दो दिन में 32.45 करोड़ रुपये का हो गया है। इसके साथ ही उम्मीद लग रही है कि ये फिल्म तीसरे दिन की कमाई के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर करीब 55 करोड़ रुपये की रकम जुटा लेगी।

साल 2022 की तीसरी हाईएस्ट ओपनर बनी भूल भूलैया

दिलचस्प बात ये है कि कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर बच्चन पांडे, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी समेत बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में मात दे दी है। इसके साथ ही ये फिल्म साल 2022 की पहली हाईएस्ट ओपनर बॉलीवुड फिल्म और तीसरी इंडियन फिल्म बन चुकी है। इससे पहले कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करते हुए पहले दिन पूरे 55 करोड़ रुपये की रकम हासिल की थी। जबकि दूसरे नंबर पर साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर है।