Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 9: 100 करोड़ी हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म, दूसरे शनिवार भी कूटे करोडों

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हालिया रिलीज फिल्म भूल भूलैया 2 9वें दिन भी शानदार कमाई करने में कामयाब हुई है। इस फिल्म ने 9वें दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 29, 2022 12:00 PM IST

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी स्टारर निर्देशक अनीज बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया 2 शानदार कमाई में कामयाब रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज 9 दिन ही पूरे हुए हैं। इन 9 दिनों में फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा पार करने वाली साल 2022 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले आलिया भट्ट स्टारर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और अनुपम खेर स्टारर निर्देशक विवेग अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी।

दूसरे शनिवार भी कार्तिक आर्यन की फिल्म ने की डबल डिजिट में कमाई

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का क्रेज पूरे हफ्ते भर दर्शकों पर दिखा। जिसकी वजह से फिल्म ने दूसरे शनिवार भी डबज डिजिट में कमाई हासिल करने में कामयाबी पाई है। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार के दिन इस कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस से 6.52 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि दूसरे शनिवार फिल्म पूरे 11.35 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 109.92 करोड़ रुपये हो गया है।

100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बनी भूल भूलैया 2

बता दें कि इसी के साथ कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 साल 2022 की तीसरी 100 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जबकि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली ये 5वीं फिल्म बनी है। इससे पहले केजीएफ 2 और आरआरआर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस से सबसे ज्यादा कमाई की थी।

कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बनी भूल भूलैया 2

इतना ही नहीं, इसी के साथ कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज फिल्म भूल भूलैया 2 उनके करियर की हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी को पछाड़ दिया है।