Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 1 Morning Occupancy: सुबह के शोज में कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी ने खींचे दर्शक, सामने आए आंकड़े

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद मॉर्निंग शोज में शानदार ऑक्यूपेंसी दर दर्ज करवाई है। यहां देखें आंकड़े।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 20, 2022 4:39 PM IST

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर निर्देशक अनीज बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भूलैया 2 आखिरकार थियेटर पहुंच चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। फिल्म को मॉर्निंग शोज में भी अच्छी ओपनिंग मिली। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म लंबे वक्त बाद सूखे पड़े बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस को राहत दे सकेगी। निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म भूल भूलैया 2 को पहले शोज में देशभर से सिनेमाघरों में अच्छे दर्शक मिले हैं। साथ ही ये फिल्म मॉर्निंग शोज के बाद अच्छे वर्ड्स ऑफ माउथ भी हासिल कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और आम दर्शकों, दोनों से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

भूल भूलैया 2 ने मॉर्निंग शोज में हासिल की इतनी ऑक्यूपेंसी

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 के रिलीज होते ही इसके पहले दिन, पहले शो की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले शो में ही करीब 25-30 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर दर्ज करवाई है। मॉर्निंग शो में फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि शाम तक ये फिल्म सिनेमाघरों में और भी अच्छी ऑक्यूपेंसी दर हासिल कर सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मल्टीप्लेक्सेस और टायर 1-टायर 2 सिटीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही है।

धाकड़ से है भूल भूलैया 2 की टक्कर

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 का सीधा मुकाबला कंगना रनौत स्टारर फिल्म धाकड़ से है। ये दोनों ही फिल्में एक साथ 20 मई को सिनेमाघर पहुंची है। भूल भूलैया 2 जहां एक हॉरर-कॉमेडी जौनर की फिल्म है तो वहीं, कंगना रनौत स्टारर फिल्म धाकड़ एक धुआंधार एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। जिसमें अदाकारा कंगना रनौत धाकड़ अंदाज में दिखी हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर शुरू हुई इस रेस में फिलहाल कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भूलैया 2 आगे दौड़ती दिख रही है।