Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 4: 50% की गिरावट के बावजूद भी कार्तिक आर्यन ने पास किया मंडे का लिटमस टेस्ट

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने चार दिनों के अंदर 66 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: May 24, 2022 11:32 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) को रिलीज के दिन से दर्शकों का प्यार मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के कई जगह शोज अभी भी हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग पर ही 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और इसके सोमवार के दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में भले ही गिरावट देखने को मिली है लेकिन फिर भी ये फिल्म लिटमस टेस्ट पास करने में कामयाब रही है।

चौथे दिन भी की करोड़ों की कमाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के चौथे दिन के आंकड़े मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किए हैं। फिल्म ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म 18.34 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। इसके बाद फिल्म में रविवार के दिन 23.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने चौथे दिन 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चार दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 66.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है।

'भूल भुलैया 2' के सामने 'धाकड़' ने टेके घुटने
कार्तिक और कियारा की फिल्म 'भूल भुलैया 2' के साथ कंगना रनौत की 'धाकड़' भी 20 मई के दिन रिलीज हुई थी। दोनों की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज था। हालांकि सिनेमाघरों में 'धाकड़' की जगह 'भूल भुलैया 2' को देखने के लिए दर्शकों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग वीकेंड तक 'भूल भुलैया 2' 80 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर लेगी।