'Bhool Bhulaiyaa 2' Day 3 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'भूल भूलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) 20 मई के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों शानदार रिव्यू मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने पहले दिन ही 14.11 करोड़ रुपये यानी उम्मीद से बढ़कर कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म के आंकड़ों में उछाल देखने को मिला। ऐसे में अब फिल्म के तीसरे दिन के अर्ली एस्टिमेट्स सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है की फिल्म ने तीसरे दिन 22 से 23 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है।
तीसरे दिन 'भूल भुलैया 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18.34 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म की तीसरे दिन की कमाई भी जबरदस्त बताई जा रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 22 से 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने वीकेंड का कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है।
'धाकड़' को 'भूल भुलैया 2' में चटाई धूल
कार्तिक आर्यन और कियरा अडवानी की 'भूल भुलैया 2' के साथ 20 मई के दिन सिनेमाघरों में कंगना रनौत की 'धाकड़' भी रिलीज हुई थी। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कंगना रनौत स्टारर को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। इतना ही नहीं 'भूल भुलैया 2' 2022 की तीसरी हाईएस्ट ओपनर बनी है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा तब्बू और राजपाल यादव भी मौजूद हैं। इन दोनों स्टार्स की एक्टिंग को दर्शक जबरदस्त बता रहे हैं।