भूत बंगला की कमाई
भारतीय सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी जब भी साथ आती है, पर्दे पर तहलका मचना तय होता है. साल 2026 की अवेटेड हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने सिनेमाघर में दहशत मचाई है, लोग जमकर इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहें हैं. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अब अपने प्रदर्शन के 15 दिन पूरे कर लिए हैं, और इसके आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अब भी बरकरार है.
रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री करते हुए, 'भूत बंगला' ने अपने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भी मजबूती दिखाई है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 4.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि यह आंकड़ा शुरुआती दिनों के मुकाबले कम लग सकता है, लेकिन किसी भी फिल्म के लिए तीसरे हफ्ते में करोड़ों की कमाई जारी रखना एक बड़ी बात मानी जाती है.
फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ अपना सफर शुरू किया था. बीच के दिनों में फिल्म की कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला, लेकिन अक्षय कुमार के स्टारडम और एक्टरों की कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म को गिरने नहीं दिया.
कुल नेट इंडिया कलेक्शन: 132.27 करोड़
कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 157.01 करोड़
पेड प्रीव्यू: 3.75 करोड़
पहला शुक्रवार (डे 1): 12.25 करोड़
शनिवार (डे 2): 19 करोड़
रविवार (डे 3): 23 करोड़ (उच्चतम)
पहला सोमवार (डे 4)- 6. 75 करोड़ रुपये
पहला मंगलवार (डे 5)- 8 करोड़ रुपये
पहला बुधवार (डे 6)- 6.15 करोड़ रुपये
पहला गुरुवार (डे 7)- 5.50 करोड़ रुपये
दूसरा शुक्रवार (डे 8)- 5.75 करोड़
दूसरा शनिवार (डे 9)- 10.75 करोड़
दूसरा रविवार (डे 10)- 12.40 करोड़
दूसरा सोमवार (डे 11)- 3.65 करोड़
दूसरा मंगलवार (डे 12)- 4.35 करोड़
दूसरे बुधवार (डे 13)- 3.40 करोड़
दूसरे गुरुवार (डे 14)- 3.50 करोड़
तीसरे शुक्रवार (डे 15)- 4.50 करोड़
'भूत बंगला' की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट और निर्देशक हैं. साल 2007 की कल्ट क्लासिक 'भूल भुलैया' के करीब 19 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापस लौटी है. फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी ने उस दौर की यादें ताजा कर दी हैं. इसके अलावा तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और वामिका गब्बी के किरदारों ने फिल्म में सस्पेंस का तड़का लगाया है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन साफ दिखा रहा है कि जनता को अक्षय कुमार का देसी हॉरर काफी पसंद आ रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.