तीसरे मंडे टेस्ट में 'भूत बंगला' पास हुई या फेल?
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार के मंडे टेस्ट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है. जहां ज्यादातर फिल्में हफ्ते के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ जाती हैं, वहीं इस फिल्म की रफ्तार ने ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है. रिलीज के बाद 18 दिनों के इस रोमांचक सफर में फिल्म ने करोड़ों की कमाई का आंकड़ा पार कर साबित कर दिया है कि, दर्शकों का मनोरंजन अभी भी बरकरार है. तो चलिए जानते हैं 18वें दिन 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18) किया है.
17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' रिलीज के बाद से ही उतार-चढ़ाव के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. वहीं अब फिल्म के तीसरे मंडे टेस्ट के रिजल्ट्स सामने आ चुके हैं. तीसरे शनिवार यानी रिलीज के 16वें दिन 'भूत बंगला' ने जहां 4.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, वहीं 17वें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की. हालांकि, जैसे ही वीकडेज शुरू हुआ वैसे ही इसकी कमाई में गिरावट देखी गई लेकिन बावजूद इसके कलेक्शन करोड़ों में रहा. 18वें दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की.
वीक 1 - 84.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 2- 43.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 15 - 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 16 - 4.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 17 - 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 18 - 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने 18 दिनों में भारत में कुल 144.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 171.32 रुपए हो गया है. वहीं अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने 18 दिनों में दुनियाभर में 227.57 करोड़ की कमाई कर ली है.
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 4 मई 2026 तक इसे रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं और उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म ने घरेलू कलेक्शन में अपना बजट निकाल लिया है और वल्डवाइड इसने 225 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. इस लिहाज से देखा जाए तो घरेलू और वर्ल्डवाईड ये फिल्म अपना बजट निकाल चुकी है और हिट होने की तरफ बढ़ चली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…