19वें दिन कितनी रही 'भूत बंगला' की कमाई?
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो-दो सितारों की फिल्में धूम मचा रही हैं. एक तरफ जहां रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) के इतिहास का गौरव है, तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) में डर और हंसी का तड़का... रितेश देशमुख की फिल्म के रिलीज होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, अक्षय की फिल्म की रफ्तार थम जाएगी, लेकिन 19वें दिन के आंकड़ों ने साबित कर दिया कि, 'भूत बंगला' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19) भी फिल्म 'राजा शिवाजी' के आगे सीना ताने खड़ी है. तो चलिए जानते हैं 19वें दिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की.
दरअसल, रिलीज के 19वें दिन भी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर किसी चट्टान की तरह जमी हुई है. रितेश की फिल्म के क्रेज के बावजूद अक्षय की हॉरर-कॉमेडी न सिर्फ अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है बल्कि, ये करोड़ों में कमाई भी कर रही है. तो चलिए तीसरे हफ्ते के कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
फिल्म के तीसरे मंगलवार की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूत बंगला' ने तीसरे रविवार को यानी 17वें दिन 5.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. हालांकि, जैसे ही वीकडेज शुरू हुआ वैसे ही इसकी कमाई में गिरावट देखी गई बावजूद इसके कलेक्शन करोड़ों में रहा. 18वें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं 19वें दिन एक बार फिर से इसके कलेक्शन में उछाल देखा गया है. तीसरे मंगलवार को 'भूत बंगला' ने 2.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.
वीक 1 - 84.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 2- 43.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 15 - 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 16 - 4.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 17 - 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 18 - 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 19 - 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने 19 दिनों में भारत में कुल 146.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 173.88 रुपए हो गया है. वहीं अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने 19 दिनों में दुनियाभर में 230.53 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…