भूत बंगला ने दूसरे दिन की बंपर कमाई की है.
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल करके दिखाया है. दोनों की फिल्म हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बीते शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर काफी बज था और इसका फायदा मिल रहा है. अक्षय कुमार की इस फिल्म को देखने के बाद लोग पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं. इस तरह से कहा जा सकता है कि फिल्म 'भूत बंगला' लोगों को एंटरटेन कर रही है. वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन की कितनी कमाई की है.
साल 2026 की अक्षय कुमार की पहली मूवी 'भूत बंगला' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के कलेक्शन को देखकर मेकर्स खुश होंगे. फिल्म ने अच्छी ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन बंपर कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म के पहले दिन की अपेक्षा फिल्म ने दूसरे दिन ज्यादा कमाई की है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने शनिवार को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म के पहले दिन के आंकड़े पर नजर डालें तो 12.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू पर 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अब तक 35 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. फिर इस फिल्म को 15 मई को सिनेमाघरों में लाने का प्लान किया गया. इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट 10 अप्रैल की गई. आखिरकार फिल्म 'भूत बंगला' ने 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक दी. डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी काम करते दिखाई दे रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म 'भूत बंगला' से पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'खट्टा मीठा' जैसी मूवीज में काम किया है. इन फिल्म को काफी पसंद किया गया है. अब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को भी पसंद किया जा रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.