Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: वर्किंग डेज में भी जारी है अक्षय कुमार की फिल्म का तांडव! 20वें दिन भी छापे करारे नोट

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का 20वें दिन भी जादू जारी है. फिल्म ने तीसरे बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर करारे नोट छापे हैं.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: May 6, 2026 9:30 PM IST

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि, जब कंटेंट में दम हो, तो बॉक्स ऑफिस पर 'भूतों' का नहीं बल्कि 'नोटों' का बसेरा होता है. फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को रिलीज हुए तीन हफ्ते बीचे चुके हैं, लेकिन सिनेमाघरों में इसका खौफ और कॉमेडी का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आमतौर पर फिल्में दूसरे हफ्ते के बाद दम तोड़ती नजर आने लगती हैं, लेकिन अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने 20वें दिन भी वर्किंग डे होने के बावजूद रफ्तार पकड़ी हुई है. आइए देखते हैं कि तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' ने कितने नोट (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20) छापे हैं.

Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20

'भूत बंगला' के तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूत बंगला' ने तीसरे मंडे यानी 18वें दिन 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं 19वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपए रहा. 20वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, तीसरे बुधवार को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 1.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.

Bhooth Bangla वीक वाइज कलेक्शन

वीक 1 - 84.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 2- 43.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 15 - 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 16 - 4.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 17 - 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 18 - 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 19 - 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 20 - 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन

Bhooth Bangla वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20

सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय कुमार 'भूत बंगला' ने 20 दिनों में भारत में कुल 148.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 175.93 रुपए हो गया है. वहीं अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने 20 दिनों में दुनियाभर में 233.08 करोड़ की कमाई कर ली है.

Bhooth Bangla कास्ट

17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिक गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकर लीड रोल में नजर आए. ये हॉरर कॉमेडी फिल्म मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…