'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस से लेकर एक्टर और डायरेक्टर की कई जोड़ियां हैं, जो हिट की गारेंटी देती हैं, लेकिन बात जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की हो तो सिनेमाघरों में हंसी के साथ-साथ नोटों की बारिश भी तय होती है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद जब यह जादुई जोड़ी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के साथ पर्दे पर लौटी तो हर किसी की नजर इस बात पर थी कि क्या ये पुराना जादू आज के दौर में चल पाएगा? इस बात का जवाब दोनों की फिल्म के कलेक्शन दे रहे हैं.
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla Box Office Collection) को रिलीज हुए 21 दिन बीत चुके हैं और ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है. 21 दिनों में फिल्म ने न सिर्फ अपनी लागत वसूल की, बल्कि 21वें दिन आते-आते अपनी बजट से दोगुनी कमाई कर एक ऐसा कांड कर दिया है, जिसकी उम्मीद शायद खुद अक्षय कुमार को भी नहीं रही होगी. ऐसे में आइए एक नजर फिल्म के 21वें दिन के कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21) पर डालते हैं.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूत बंगला' ने तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं 20वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए रहा. 21वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, तीसरे गुरुवार को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 1.35 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. हालांकि, गिरावट के बावजूद फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है और यही इसका प्लस प्वॉइंट है.
वीक 1 - 84.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन
वीक 2- 43.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 15 - 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 16 - 4.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 17 - 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 18 - 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 19 - 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 20 - 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन
डे 21 - 1.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने 21 दिनों में भारत में कुल 149.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 177.52 रुपए हो गया है. वहीं अगर बात करें इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने 21 दिनों में दुनियाभर में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
गौरतलब है कि, 'भूत बंगला' वर्किंग डेज में भी उम्मदा कमाई कर रही है. रिलीज के 21वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों में नोट छापे हैं. 19 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 192.94 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन मिलाकर इसने 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म करीब 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, जिसने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बड़ा मुकाम हासिल किया है और इसी के साथ 'भूत बंगला' पहली नॉन सीक्वल कॉमेडी मूवी होकर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…