Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: तीसरे हफ्ते में भी ‘भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, जानें 21वें दिन की कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 21 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 120 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहें है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 8, 2026 6:44 AM IST

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी को सिनेमाघरों में लोग बहुत पसंद करते हैं. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद इस जोड़ी ने 'भूत बंगला' के साथ जो वापसी की है, उसने बॉक्स ऑफिस के पुराने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं. 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई यह हॉरर-कॉमेडी अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म अभी रिलीज हुई हो.

तीसरे हफ्ते का धमाकेदार अंत

आमतौर पर फिल्में दूसरे हफ्ते के बाद दम तोड़ देती हैं, लेकिन 'भूत बंगला' के साथ कहानी बिल्कुल अलग है. रितेश देशमुख की अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' जैसी बड़ी रिलीज के सामने खड़े होने के बावजूद, अक्षय की फिल्म ने अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. तीसरे गुरुवार यानी फिल्म के 21वें दिन के शुरुआती आंकड़ों ने हैरान कर दिया है. फिल्म ने अपने 21वें दिन लगभग 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है, जो वर्किंग डे के हिसाब से काफी शानदार है.

कमाई के बड़े रिकाॅर्ड

फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने मात्र तीन हफ्तों में अपने 120 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को वसूल लिया है. इसके साथ ही ये अब लगातार मुनाफा कमा रही है.

घरेलू नेट कलेक्शन: 150 करोड़ रुपये

ग्रॉस कलेक्शन: 178 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब फिल्म 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

क्या है 'मंगलपुर' का रहस्य?

फिल्म की सफलता के पीछे इसकी कहानी का बड़ा हाथ है. 'मंगलपुर' नामक एक श्रापित गांव की कहानी, जहां 'वधूसुर' नाम के राक्षस के डर से सालों से शहनाइयां नहीं बजी हैं. जब लंदन में रहने वाले आचार्य (अक्षय कुमार) को अपनी पुश्तैनी हवेली विरासत में मिलती है, तो वह अपनी बहन की शादी यही करवाने का फैसला लेता है. आचार्य और उस शैतानी साये के बीच की जंग को प्रियदर्शन ने डर और कॉमेडी के ऐसे तड़के के साथ परोसा है कि दर्शक अपनी सीटों से चिपके हुए हैं.

जिस तरह से 'भूत बंगला' नोट छाप रही है, यह साफ है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने से पहले यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेगी. अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म एक बहुत बड़ी 'कमबैक' साबित हुई है. इस फिल्म ने यह दिखा दिया कि कॉमेडी और हॉरर के जॉनर में आज भी उनका बराबरी कोई नहीं कर सकता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.