Bhooth Bangla Collection Day 9: 'भूत बंगला' ने लगाई लंबी छलांग, 100 करोड़ी हुई अक्षय कुमार की फिल्म

Bhooth Bangla Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने 9वें दिन ये आंकड़ा पार किया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: April 25, 2026 10:32 PM IST

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका नतीजा सामने है. अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इस फिल्म ने ये आंकड़ा रिलीज के बाद 9वें दिन पार किया है. आइए जानतने हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने शनिवार को कितनी कमाई की है और अब तक कितना कलेक्शन हो गया है. इसके साथ ही जानते हैं कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कितने रुपये जोड़ लिए हैं.

फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड कर लिया इतना कलेक्शन

सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने आज यानी 25 अप्रैल को दहाई के आंकड़े में कमाई की है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 100.90 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह से फिल्म ने शुक्रवार की अपेक्षा लंबी छलांग लगाई है. फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात की जाए तो अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने 161.60 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं.

फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई के आंकड़े
पेड प्रीव्यू- 3.75 करोड़ रुपये
डे 1- 12.25 करोड़ रुपये
डे 2- 19 करोड़ रुपये
डे 3- 23 करोड़ रुपये
डे 4- 6.75 करोड़ रुपये
डे 5- 8 करोड़ रुपये
डे 6- 6.15 करोड़ रुपये
डे 7- 5.50 करोड़ रुपये
डे 8- 5.75 करोड़ रुपये
डे 9- 10.75 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 100.90 करोड़ रुपये

फिल्म 'भूत बंगला' के सामने बॉक्स ऑफिस पर हैं ये मूवीज

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के सामने बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' के अलावा हॉलीवुड मूवी 'माइकल' भी लगी हुई है. इसके बाद खिलाड़ी कुमार डटे हुए हैं. डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, असरानी, परेश रावल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म से लोगों को मनोरंजन का फुल पैकेज मिल रहा है. फिल्म की जबरदस्त कहानी के साथ ही सितारों की बेहतरीन अदाकारी लोगों का ध्यान खींच रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.