Bhooth Bangla Box Office Day 20: बॉक्स ऑफिस पर पाई-पाई को तरसी 'भूत बंगला', कमाई के नाम पर हाथ लगी चिल्लर

Bhooth Bangla Box Office Day 20: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज के बाद से ही भूत बंगला के लिए सिरदर्द बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के चलते भूत बंगला के हाल अब खराब होने लगे हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 7, 2026 6:21 AM IST

Bhooth Bangla Box Office Day 20: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की जोड़ी ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. एक समय था जब धुरंधर 2 को सबक सिखाने वाला कोई नहीं था. उस समय भूत बंगला ने आकर धुरंधर 2 की हेकड़ी निकाली थी. फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रही है. अक्षय कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि हॉरर कॉमेडी के मामले में कोई भी उनको पछाड़ नहीं सकता है. वहीं अगर बात की जाए 20वें दिन की कमाई की तो फिल्म के हाल कुछ ठीक नहीं हैं. हालांकि वर्किंग डे होने के बाद भी फिल्म 'भूत बंगला' पीछे हटने को राजी नहीं है. तीसरे बुधवार को फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड 232.78 करोड़ रुपए छाप डाले हैं. फिल्म 'भूत बंगला' का इंडियन ग्रॉस 175.93 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं भूत बंगला का ओवरसीज कलेक्शन 56.85 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.

भूत बंगला की कमाई में दिखी गिरावट

फिल्म भूत बंगला का नेट कलेक्शन 148.25 करोड़ रुपए हो चुका है. ये आंकड़े तब आए हैं जब फिल्म भूत बंगला के केवल 171,232 शोज रखे गए थे. कहना गलत नहीं होगा कि शोज के आंकड़े के हिसाब से फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है. ऐसे में अब अक्षय कुमार को अपनी फिल्म की चिंता होनी शुरू हो जानी चाहिए. अब तक भूत बंगला रोजाना लगभग 2 करोड़ रुपए तो कमा ही रही थी. हालांकि बुधवार आते-आते फिल्म की कमाई एक करोड़ के आसपास आकर अटक गई है. लगता है कि समय के साथ 'भूत बंगला' का भूत लोगों के सिर से उतरने लगा है.

वीक 1 - 84.40 करोड़ रुपए
वीक 2- 43.75 करोड़ रुपए
डे 15 - 4.50 करोड़ रुपए
डे 16 - 4.35 करोड़ रुपए
डे 17 - 5.50 करोड़ रुपए
डे 18 - 1.75 करोड़ रुपए
डे 19 - 2.25 करोड़ रुपए
डे 20 - 1.75 करोड़ रुपए

फिल्म भूत बंगला का क्या होने वाला है हश्र?

माना जा रहा है कि ये गिरावट फिल्म भूत बंगला के लिए अच्छी खबर नहीं है. अगर ऐसे ही फिल्म भूत बंगला की कमाई गिरती रही तो फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतर जाएगी. वैसे भी इस समय बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज की बाढ़ आ चुकी है. बीते हफ्ते कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला और धुरंधर 2 जैसी पुरानी फिल्मों को टक्कर दे रही हैं. हालांकि इनमें सबसे ज्यादा बज राजा शिवाजी का देखने को मिल रहा है. राजा शिवाज में रितेश देशमुख ने फैंस का दिल जीत लिया है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…