Bhooth Bangla Box Office Day 27: बॉक्स ऑफिस पर 'लल्लनटॉप' कमाई कर रही है 'भूत बंगला', 7 फिल्मों से छिड़ी थी जंग

Bhooth Bangla Box Office Day 27: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी और धुरंधर 2 के होने के बाद भी भूत बंगला का जलवा कायम है. ये फिल्म लगातार नोट छाप रही है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म का क्या कलेक्शन हो चुका है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 14, 2026 7:15 AM IST

Bhooth Bangla Box Office Day 27: किसने सोचा था कि सालों बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा जाएगी. इन दोनों की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को रिलीज हुए 27 दिन का समय हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म करीब एक महीने से बवाल काट रही है. बावजूद इसके कोई भी भूत बंगला को रोक नहीं पा रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि रिलीज के बाद से लेकर अब तक ये भूत बंगला 7 फिल्मों को टक्कर दे चुकी है. बावजूद इसके भूत बंगला का भूत लोगों के सिर से उतरने के लिए राजी नहीं है. लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है. हालांकि वीक डेज में फिल्म 'भूत बंगला' की हालत अब खराब होने लग गई है. अगर बात की जाए फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई की तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 246.60 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म 'भूत बंगला' का इंडियन ग्रॉस 193.35 करोड़ रुपए और ओवरसीज कलेक्शन 53.25 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा फिल्म 'भूत बंगला' का नेट कलेक्शन 163.05 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. बीते दिन फिल्म 'भूत बंगला' के करीब 200,604 शोज दिखाए गए हैं.

भूत बंगला की कमाई में क्यों दिखी गिरावट

वीक डेज के बीच में फिल्म 'भूत बंगला' का भूत लोगों के सिर से उतरने लगा है. बुधवार में फिल्म 'भूत बंगला' ने 1.92 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वृहस्पतिवार में फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई 1.46 करोड़ रुपए ही रह गई है. वीक डेज पर फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई में उतारचढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि राजा शिवाजी और धुरंधर 2 ने अब भी फिल्म 'भूत बंगला' के दर्शकों को बांट रखा है. बॉक्स ऑफिस पर चल रहा ये तगड़ा कॉम्पिटिशन फिल्म 'भूत बंगला' पर भारी पड़ रहा है.

वीक 1 - 84.40 करोड़ रुपए
वीक 2- 43.75 करोड़ रुपए
वीक 3- 21.85 करोड़ रुपए
डे 22 - 2.08 करोड़ रुपए
डे 23 - 3.57 करोड़ रुपए
डे 24 - 4.76 करोड़ रुपए
डे 25 - 1.58 करोड़ रुपए
डे 26- 1.92 करोड़ रुपए
डे 27- 1.46 करोड़ रुपए

राजा शिवाजी के आए मजे

भूत बंगला की कमाई गिरने का फायदा अगर किसी फिल्म को हुआ तो वो है राजा शिवाजी... इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खासतौर से मराठा बैल्ट में राजा शिवाजी को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं नॉर्थ में भी इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में सलमान खान ने केमियो करके इस फिल्म की बज और बढ़ा दिया है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…