Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' ने फिर किया बॉक्स ऑफिस पर तांडव, बुलेट ट्रेन से भी तेज हुई रफ्तार

Bhooth Bangla Box Office Day 8: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. उनकी फिल्म 'भूत बंगला' इस समय बॉक्स ऑफिर पर जबरदस्त कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं किु आठवें दिन ये फिल्म कैसा परफॉर्म कर रही है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: April 24, 2026 1:49 PM IST

Bhooth Bangla Box Office Day 8: एक समय था जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. बीता साल अक्षय कुमार के लिए बेहद खराब रहा था. एक समय तो ऐसा लगा था कि अक्षय कुमार के लिए कमबैक करना थोड़ा मुश्किल होगा. हालांकि ये साल अक्षय कुमार के लिए लकी साबित हो रहा है. अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. ये बॉलीवुड की इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने धुरंधर 2 की हालत खराब कर रखी है. भूत बंगला के आने के बाद से ही धुरंधर 2 का बुरा समय शुरू हो गया. अब तक भी धुरंधर 2 इस सदमे से उबर नहीं पा रही है. लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी तरफ भूत बंगला नोट छापने की मशीन बन चुकी है. भूत बंगला को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अगर बात करें सातवें दिन की तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 135.81Cr करोड़ रुपए छाप डाले हैं. जिसमें से 100.36 करोड़ रुपए तो इंडियन ग्रॉस ही है. वहीं भूत बंगला का ओवरसीज कलेक्शन 35.45 करोड़ रुपए है. वहीं भूत बंगला का नेट कलेक्शन 84.40 बताया जा रहा है. वहीं आठवें दिन से भी भूत बंगला को बहुत उम्मीद है.

ये 2 फिल्में दे रही हैं भूत बंगला का कड़ी टक्कर

रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म 'भूत बंगला' करीब 4-5 करोड़ रुपए का बिजनेस कर जाएगी. सुबह से ही भूत बंगला के टिकटें खूब बिक रहे हैं. भूत बंगला की इतनी कमाई उस समय पर होने वाली है जब बॉक्स ऑफिस पर माइकल और गिन्नी वैड्य सन 2 जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं. इन दोनों ही फिल्मों का बज बॉक्स ऑफिस पर नहीं हैं. ये फिल्में कब आकर कब चली जाएंगी, किसी को पता भी नहीं चलेगा.

फिल्म भूत बंगला को है किससे डर

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भले ही कितने नोट छाप रही हो लेकिन सच यही है कि इस फिल्म को केवल धुरंधर 2 से ही डर है. धुरंधर 2 एक महीना होने के बाद भी हार मानने के लिए राज नहीं है. लोग अब भी इस फिल्म में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ऐसे में अक्षय कुमार को धुरंधर 2 से थोड़ा तो डर लग ही रहा है.

सोनम बाजवा ने की भूत बंगला की तारीफ

हालांकि बॉलीवुड सितारे भूत बंगला की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. हाल ही में सोनम बाजवा ने भूत बंगला की तारीफ की है. सोनम बाजवा ने दावा किया है कि अक्षय कुमार जिस फिल्म में काम करते हैं वो हिट हो ही जाती है. टरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…