'भूत बंगला' ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
Bhooth Bangla Final Box Office Collection Day 6: 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार देखकर अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी की पुराना जादू एक बार फिर देखने को मिल रहा है. वर्किंग डेज (सोमवार-मंगलवार) की अग्निपरीक्षा को सक्सेफुली पार करने के बाद अब 'भूत बंगला' के छठे दिन (Bhooth Bangla Final Box Office Collection Day 6) यानी पहले बुधवार की कमाई के फाइनल आंकड़े सामने आ गए हैं.
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने महज 6 दिनों में न सिर्फ अपनी लागत वसूल ली है, बल्कि अब ये 100 करोड़ क्लब के दरवाजे पर भी दस्तक देने वाली है. फिल्म ने छठे दिन भी सिंगल डिटिजल में ही सही लेकिन अच्छी कमाई की है. आइए विस्तार से देखते हैं 'भूत बंगला' ने छठे दिन कितने की कमाई की और अब तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो चुका है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म के आंकड़ों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 'भूत बंगला' ने रिलीज के चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपए कमाए थे. हालांकि, सातवें दिन ये आंकड़ें 8 करोड़ रुपए की कमाई तक पहुंच गए थे, लेकिन छठे दिन एक बार फिर इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और छठे दिन इसने सिर्फ 6.15 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया.
वहीं अगर बात करें प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार स्टारर इस मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये 125 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. 'भूत बंगला' ने 6 दिनों में भारत में कुल 78.90 करोड़ रुपए कमाए है, वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 93.87 करोड़ रुपए हो चुका है. इस लिहाज से देखा जाए तो ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. वहीं इसने दुनियाभर में 127.37 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के हिसाब से अपना बजट निकाल लिया है. बता दें कि, 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'भूत बंगला' ने दुनियाभर में 127.37 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…