Bhooth Bangla Final Box Office Collection Day 7: 'धुरंधर 2' के तूफान में कहां तक टिक पाई 'भूत बंगला'? 7 दिनों का पूरा कलेक्शन

Bhooth Bangla Final Box Office Collection: अक्षय कुमार, राजपाल यादव और तब्बू की फिल्म 'भूत बंगला' को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं. ऐसे में आइए एक नजर इसके अब तक के कुल कलेक्शन पर डालते हैं.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: April 23, 2026 11:48 PM IST

Bhooth Bangla Final Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों काफी दिलचस्प जंग देखने को मिल रही है, क्योंकि दो-दो सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच कलेक्शन को लेकर होड़ मची हुई है. एक तरफ जहां पिछले 36 दिनों से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को भी रिलीज हुए एक हफ्ता बीत चुका है. रिलीज से पहले 'भूत बंगला' को लेकर काफी ज्यादा बज बन हुआ था और मेकर्स से लेकर फैंस तक को उम्मीद थी कि, ये फिल्म 'धुरंधर 2' की रफ्तार पर ब्रेक लगाएगी. लेकिन बॉक्स ऑफिस के लेटेस्ट आंकड़े (Bhooth Bangla Final Box Office Collection Day 7) तो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. आइए जानते हैं रणवीर सिंह के आगे 'भूत बंगला' कहां तक टिक पाई?

'भूत बंगला' ने निकाला अपना बजट?

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भले ही मेकर्स और दर्शकों की उम्मीद पर खरी न उतर पाई हो, लेकिन फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है और हैरानी की बात तो ये है कि, 'भूत बंगला' ने 'धुरंधर 2' के दबदब के बीच अपना बजट निकाल लिया है. तो चलिए अब इसके एक वीक के कलेक्शन पर डालते हैं.

'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

सैकनिल्क द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में हर दिन अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने 5वें दिन जहां 8.00 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं छठे दिन ये खिसकर 6.15 करोड़ पर आ गई और सातवें दिन के कलेक्शन को देखकर तो मेकर्स को भी झटका लग सकता है. दरअसल, फिल्म ने पहले गुरुवार को सिर्फ 5.15 करोड़ रुपए ही कमाए हैं.

'भूत बंगला' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं अगर बात करें इसके 7 दिनों के कुल कलेक्शन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने भारत में कुल 84.05 करोड़ रुपए की कमाई की है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 99.95 करोड़ रुपए पहुंच गया है. हालांकि, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130 करोड़ रुपए पार कर चुका है. 'भूत बंगला' ने दुनियाभर में 135.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है, जो फिल्म के बजट से 15 करोड़ रुपए ज्यादा हैं.

'भूत बंगला' स्टारकास्ट

17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये हॉरर-कॉमेड फिल्म कई दिग्गज सितारों से भरी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…