Bhooth Bangla box office collection day 8
Bhooth Bangla Worldwide Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा दिखा रही है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं. ये आलम ना सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में दिख रहा है. फिल्म 'भूत बंगला' ने चार दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस कलेक्शन को देखकर अक्षय कुमार की फिल्म के मेकर्स काफी खुश होंगे. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो गया है.
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है. प्रियदर्शन ने बॉलीवुड एक्टर के साथ 14 साल बाद वापसी की है. दोनों की जोड़ी साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'खट्टा मीठा' में नजर आई थी. अब प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने फिल्म 'भूत बंगला' में कमाल दिखाया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो भारत में ग्रॉस कलेक्शन 87.32 करोड़ रुपये और ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 24.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह से फिल्म 'भूत बंगला' 111.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
भारत में फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई की रिपोर्ट
पेड प्रीव्यू (16 अप्रैल)- 3.50 करोड़ रुपये
पहला दिन (17 अप्रैल)- 14.40 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (18 अप्रैल)- 21.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (19 अप्रैल)- 25.60 करोड़ रुपये
चौथा दिन (20 अप्रैल)- 8.10 करोड़ रुपये
फिल्म 'भूत बंगला' कुल कमाई- 73.35 करोड़ रुपये
बताते चलें कि फिल्म भूत बंगला से पहले प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ 'हेराफेरी', 'भागम भाग', 'दे दनादन', 'गरम मसाला', 'खट्ठा मीठा' जैसी मूवीज में काम किया है. फिलहाल, फिल्म 'भूत बंगला' लोगों का जमकर मनोरंजन कर रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड के कई पॉपुलर स्टार्स नजर आ रहे हैं. फिल्म 'भूत बंगला' दिवंगत अभिनेता असरानी की आखिरी मूवी है. दरअसल, उनका साल 2025 की दिवाली पर निधन हो गया था. इस फिल्म में असरानी को देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं. वहीं, हमेशा की तरह उनकी जबरतस्त एक्टिंग ध्यान खींच रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.