सनी देओल (Sunny Deol), दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग ज्यादा ही बेसब्र हो रहे हैं. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और उसको आंकड़े बता रहे हैं कि लोग सिनेमाघरों में जाने के लिए कितने ज्यादा उत्सुक हैं. बीते रविवार को शुरू हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग ने बीते 24 घंटे में बंपर कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में हुई कमाई के आंकड़ों ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) को पीछे कर दिया है. इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में आने वाले शुक्रवार यानी 23 जनवरी को दस्तक देगी. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से चार दिन पहले यानी 19 जनवरी को शुरू हो गई थी. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'बॉर्डर 2' ने करीब 24 घंटे में 2.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के 73 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और 11 हजार से ज्यादा अधिक शोज लिस्ट हो चुके हैं. इस तरह से सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग ने सिर्फ 24 घंटे में उनकी फिल्म 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बताते चलें कि फिल्म 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग में 2.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
फिल्म 'बॉर्डर 2' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है. साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड काफी समय से हो रही थी. आखिरकार फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल फिल्म 'बॉर्डर 2' 29 साल बाद बड़े पर्दे पर आ रहा है. जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आने वाले सनी देओल के अलावा फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आएंगे बाकी पूरी स्टारकास्ट बदल दी गई है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी, मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.