Border 2 Box Office Collection Day 2: 26 जनवरी के मौके पर फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को रिलीज कर दिया गया है. रिलीज होते ही फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है जो फिल्म 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में अहान शेट्टी वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सनी देओल (Sunny Deol) की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है. बताया तो ये भी जा रहा है कि हर घंटे फिल्म 'बॉर्डर 2' की करीब 10,000 टिकिट्स बुक की जा रही हैं. पहले ही दिन फिल्म 'बॉर्डर 2' ने करीब 31 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इस कमाई के साथ ही फिल्म 'बॉर्डर 2' ने धुरंधर को धराशाही कर दिया था. दूसरे दिन भी फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई में तेजी देखने को मिल रही है. दूसरे दिन सनी देओल की फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपए छाप डाले हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म 'बॉर्डर 2' ने केवल 2 दिनों में 67 करोड़ रुपए अपने खाते में जमा कर लिए हैं. फिल्म 'बॉर्डर 2' ने केवल 2 ही दिनों में अपनी हाफ सेंचुरी को पूरा कर लिया है.
फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई में आएगी तेजी?
फिल्म बॉर्डर 2(Border 2) ने शुक्रवार को 36 करोड़ रुपए कमाए हैं. जबकि शुक्रवार को किसी तरह की कोई छुट्टी नहीं थी, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई में तेजी देखने को मिलेगी. सोमवार को 26 जनवरी की छुट्टी है. ऐसे में फिल्म 'बॉर्डर 2' को एक साथ 3 दिन मिलने वाले हैं. छुट्टी के दिन लोग फिल्म 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए अपने घर से जरुर बाहर निकलेंगे. इसका फायदा फिल्म 'बॉर्डर 2' को मिलने वाला है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म 'बॉर्डर 2' इस वीकेंड क्या झंड़े गाढ़ने वाली है.
फिल्म 'बॉर्डर 2' का क्लाइमेक्स हुआ लीक
इस समय सोशल मीडिया पर फिल्म 'बॉर्डर 2' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म 'बॉर्डर 2' का क्लाइमेक्स लीक हो गया है. फिल्म के आखिरी सीन में मेकर्स ने बॉर्डर की पुरानी कास्ट देखने को मिली है. इसमें एक नाम अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म बॉर्डर 2 के इस सीन को एआई के जरिए बनया गया है. अक्षय खन्ना के फैंस इस सीन को देखकर बहुत इमोशनल हो गए हैं. यही वजह है जो फिल्म 'बॉर्डर 2' सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. लोग फिल्म 'बॉर्डर 2' के आखिरी सीन्स में पुरानी कास्ट को देखकर इमोशनल हो रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates