Border 2 Box Office Collection : सनी दओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म को लगातार जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, बीच में फिल्म की कमाई के आंकड़ों में गिरावट हुई थी. फिल्म 'बॉर्डर 2' ने शनिवार यानी वैलेंटाइन डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. जबकि, शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है. इस तरह से सनी दओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म का जलवा अभी भी कायम है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने शनिवार यानी 23वें दिन कितनी कमाई की है.
फिल्म 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए हो गए 23 दिन
फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का लगातार क्रेज बना हुआ है और दूसरी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी लोग इसे देखने के लिए थिएटर में पहुंच रहे हैं. रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' हो और शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के रिलीज होने के बाद भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 22वें दिन तक 348.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी दओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म ने 23वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म 'बॉर्डर 2' 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितना आगे तक जाएगी.
फिल्म 'बॉर्डर' की तरह फिल्म 'बॉर्डर 2' को मिला रिस्पॉन्स
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' से जिस तरह लोग जुड़े थे, ठीक उसी तरह फिल्म 'बॉर्डर 2' को भी रिस्पॉन्स मिल रहा है. जेपी दत्ता ने 29 साल पहले बनाई देशभक्ति की फिल्म से लोगों का दिल जीता था और अब उसी फिल्म के सीक्वल को लोग पसंद कर रहे हैं. जब भी भारत-पाकिस्तान की वॉर फिल्मों की बात होती हैं तो लोग इससे खुद को कनेक्ट करते हैं और इनकी कमाई अच्छी होती है. बताते चलें कि डायरेक्टर अनुराग सिंह ने फिल्म 'बॉर्डर 2' बनाई है और जेपी दत्ता और उनकी बेटी इस फिल्म से जुड़े हैं. फिल्म में मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा काम करती दिखाई दे रही हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates