Border 2 Box Office Collection Day 15: डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) सिनेमाघरों में लगी है. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर 15 दिन यानी आधा महीना पूरा कर लिया है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार चुकी है. हालांकि, वीकडेज पर फिल्म 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, सिनेमाघरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' भी लगी है और इसका असर भी फिल्म पर पड़ रहा है. आइए जानते हैं फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के बाद 15वें दिन कितनी कमाई की है.
फिल्म 'बॉर्डर 2' का 15वें दिन का कलेक्शन
सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दो सप्ताह में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 'बॉर्डर 2' ने जहां पहले सप्ताह में 244 करोड़ रुपये तो दूसरे सप्ताह में 78.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस तरह से फिल्म ने 14 दिनों में 323.89 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. वहीं, 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के बाद 15वें दिन रात 10 बजे तक 2.63 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, ये कमाई की शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है.
#Border2 records a fantastic ₹ 75 cr+ in Week 2, despite multiple new releases hitting screens last Friday... The film held exceptionally well over the weekend – particularly on Saturday and Sunday – and maintained strong consistency on weekdays.
Its performance in mass pockets… pic.twitter.com/GVbA4oalWZ
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 6, 2026
फिल्म 'बॉर्डर' की तरह पसंद की जा रही फिल्म 'बॉर्डर 2'
डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' साल 1997 में आई थी. सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म की कहानी, स्टार्स की एक्टिंग और गानों ने लोगों का दिल जीता था. 29 पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल यानी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने जब बड़े पर्दे पर दस्तक दी तो लोग दौड़े चले गए. देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म की कहानी से भी लोगों ने खुद को कनेक्ट किया है. इसके साथ ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की जबरदस्त एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितना आगे तक जाती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates