Border 2 VS Mardaani 3 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) की रिलीज को 20 दिन हो चुके हैं. बावजूद इसके सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने में लगी हुई है. वहीं दूसरी तरफ रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) के हाल बुरे हो चुके हैं. लोगों ने रिलीज के चंद दिनों में ही इस फिल्म को एक सिरे से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है. यहां अगर बात की जाए 'बॉर्डर 2' की तो वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. पहले हफ्ते फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 224.25 करोड़ रुपए छाप डाले थे. जिसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई गिरकर केवल 70.68 करोड़ रुपए ही रह गई थी. वहीं तीसरे हफ्ते में भी फिल्म 'बॉर्डर 2' लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही है. फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पंद्रहवें दिन 2.85 करोड़, सोलहवें दिन 5.25 करोड़, सत्रहवें दिन में 7.25 करोड़, 18वें दिन 2 करोड़, उन्नीसवें दिन करीब 2.84 का कलेक्शन जमा किया है.
आने वाला समय है 'बॉर्डर 2' के लिए भारी
कुल मिलाकर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 314.59 रुपए छाप डाले हैं. कहना गलत नहीं होगा कि तीसरे हफ्ते में फिल्म 'बॉर्डर 2' ने धुरंधर की तरह ही तेजी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि इस बार वीकेंड भी फिल्म 'बॉर्डर 2' को बचा नहीं पाया. फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई का ग्राफ लगातार गिरता ही चला जा रहा है. अब फिल्म 'बॉर्डर 2' का संभल पाना इतना भी आसान नहीं होगा. आने वाले हफ्ते में ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. ऐसे में फिल्म 'बॉर्डर 2' की हालत और भी ज्यादा खराब होना तो तय हो चुका है.
फिल्म 'मर्दानी 3' का हुआ ऐसा हाल
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) को रिलीज हुए 2 हफ्तों का समय हो चुका है. इतने कम समय में ही फिल्म 'मर्दानी 3' की बैंड बज गई है. पहले हफ्ते में फिल्म 'मर्दानी 3' ने 26.3 करोड़ रुपए कूट डाले थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म 'मर्दानी 3' की हवा टाइट हो गई. रिलीज के दसवें दिन फिल्म 'मर्दानी 3' ने 4.25 करोड़ जमा किए थे. जिसके बाद फिल्म 'मर्दानी 3' की कमाई का ग्राफ गिरना शुरू हो गया. फिल्म 'मर्दानी 3' ने ग्याहरवें दिन 1.2 करोड़, बाहरवें दिन 2.02 तेहरवें दिन 0.01 करोड़ की कमाई की है. इस हिसाब से फिल्म 'मर्दानी 3' की कुल कमाई 39.13 करोड़ होने वाली है. कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म 'मर्दानी 3' का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना और भी मुश्किल होने वाला है. बिना किसी बड़ी रिलीज के ही फिल्म 'मर्दानी 3' की हालत खस्ता हो चुकी है और अगले हफ्ते ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates