Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Border 2 vs Mardaani 3: Sunny Deol की फिल्म के आगे 'मर्दानी 3' ने तोड़ा दम, जानिए कैसा है Vadh 2 का हाल?

Border 2 VS Mardaani 3 Box Office:  सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'गदर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को टक्कर देने के लिए अब वध 2 भी रिलीज हो चुकी है. ऐसे मं जाते हैं कि इन तीनों फिल्मों में से कौन कमाई के मामल में आगे निकल गई है.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 7, 2026 8:18 AM IST

Border 2 vs Mardaani 3: Sunny Deol की फिल्म के आगे 'मर्दानी 3' ने तोड़ा दम, जानिए कैसा है Vadh 2 का हाल?

Vadh 2, Border 2 VS Mardaani 3 Box Office Collection: बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर इस समय सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) ने कब्जा कर रखा था. बीते ही दिन भाभी जी घर पर हैं और वध 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. इन दोनों फिल्मों के आने का असर फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' पर साफ देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कि पहे ही दिन नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' ने 50 लाख का बिजनेस कर डाला है. वहीं फिल्म भाभी जी घर पर है ने केवल 25 लाख रुपए का ही कलेक्शन जमा किया है. भाभी जी घर पर है के मुकाबले फिल्म 'वध 2' ने अच्छी शुरुआत की है, हालांकि ये दोनों ही फिल्में 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे दूर दूर तक टिकती नजर नहीं आ रही हैं. यहां अगर बात की जाए फिल्म 'बॉर्डर 2' तो वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. बावजूद इसके ये फिल्म बाकी से कमाई के मामले में आगे है.

कैसा है फिल्म 'बॉर्डर 2' का हाल?

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन दिन 30 करोड़ कमाकर बवाल खड़ा दिया था. जिसके बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' ने सरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़, चौथे दिन 59 करोड़, पांचवे दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़ करोड़ जमा किए. उसके बाद सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75, नौवें दिन 17.75 करोड़, दसवें दिन 22.5 करोड़, ग्याहरवें दिन 5.75, बाहरवें दिन 5.75 का कलेक्शन किया, तेहरवें दिन इस फिल्म ने करीब 4 करोड़, चौदहवें दिन 3.35 करोड़ और पंद्रहवें दिन 2.85 करोड़ रुपए अपने खाते में जुटाए. कुल मिलाकर देखा जाए तो फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 15 दिनों में 297.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. वहीं 'मर्दानी 3' के भी हाल कुछ ज्यादा ठीक नहीं हैं.

फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के कैसे होने वाले हैं हाल

फिल्म 'बॉर्डर 2' के आगे 'मर्दानी 3' टिक तक नहीं पा रही है. बीते दिन 'मर्दानी 3' की कमाई में 5.41 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. रिलीज के आठवें दिन 'मर्दानी 3' ने केवल 1.75 करोड़ रुपए ही जमा किए हैं. इसके अलावा 'मर्दानी 3' ने कुल मिलाकर 28.05 करोड़ का बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया है. हालांकि फिल्म 'मर्दानी 3' ने रिलीज के पहले दिन अपने कदम जमाने की कोशिश की थी. वह बात अलग है कि बॉर्डर 2 के आगे 'मर्दानी 3' को किसी ने नहीं पूछा. 'मर्दानी 3' से अब भी बॉर्डर 2 आगे चल रही है. हालांकि माना जा रहा है कि वीकेंड का फायदा फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' को मिलने वाला है. वहीं वध 2 और भाभी जी घर पर है का बज्ज भी फैंस के बीच नहीं है. ऐसे में फिलहाल इस हफ्ते फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की रफ्तार को कोई नहीं रोक पाएगा. अगले हफ्ते ओ रोमियो से फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' को डरना होगा.