Box Office Collection: Dhurandhar या avatar 3, इस वीकेंड किस फिल्म का बजा डंका? जानें कितनी हुई कमाई

इस हफ्ते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच जोरदार टक्कर था. जहां एक तरफ धुरंधर थी तो दूसरी तरफ अवतार 3, आइए जानते हैं किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की है.

By: Shreya Pandey  |  Published: December 29, 2025 6:09 AM IST

Box Office Collection: Dhurandhar या avatar 3, इस वीकेंड किस फिल्म का बजा डंका? जानें कितनी हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों असली मुकाबला बॉलीवुड और हॉलीवुड' के बीच चल रही है. एक तरफ रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पाय थ्रिलर 'धुरंधर' (Dhurandhar) है, जो रिलीज के चौथे हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रही, तो दूसरी तरफ जेम्स कैमरून की मेगा-बजट फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' (Avatar 3) है. क्रिसमस और साल के आखिरी वीकेंड पर सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखी गई. आइए जानते हैं कि इस वीकेंड किस फिल्म ने बाजी मारी और किसका पलड़ा भारी रहा. वहीं किस फिल्म की चमक फीकी पड़ गई है. दोनों ही फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. वहीं दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की हैं.

'धुरंधर' की कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में भी ऐसा जलवा किया है, जैसा कई बड़ी फिल्में अपने पहले हफ्ते में भी नहीं कर पातीं है. फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 15 करोड़, शनिवार को 20.50 करोड़ और रविवार को करीब 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म अब तक भारत में नेट 690 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. सबसे बड़ी खबर यह है कि 'धुरंधर' ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की जोड़ी ने दर्शकों को बहुत अच्छे से बांधा था.

TRENDING NOW

'अवतार 3' की कमाई

19 दिसंबर को रिलीज हुई हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर 'अवतार: फायर एंड ऐश' का भारत में अच्छा क्रेज दिख रहा है, लेकिन 'धुरंधर' की सुनामी ने इसकी रफ्तार को थोड़ा धीमा जरूर किया है. अपने दूसरे वीकेंड पर 'अवतार 3' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 7.65 करोड़, शनिवार को 9.50 करोड़ और रविवार को करीब 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इस तरह भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 126 करोड़ के पार पहुंच गया है. भले ही यह 'धुरंधर' के मुकाबले कम हो, लेकिन 'अवतार 3' साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर 1 हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

किसका बजा डंका?

अगर सीधे शब्दों में कहें, तो इस वीकेंड 'धुरंधर' का डंका ज्यादा जोर से बजा है. फिल्म अपने चौथे हफ्ते में होने के बावजूद 'अवतार 3' के दूसरे हफ्ते के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा कमाई कर रही है. जेम्स कैमरून की फिल्म को 'धुरंधर' की वजह से स्क्रीन्स और शोज कम मिले हैं, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ दिख रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.