अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म बदला बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार कर रही है। इस फिल्म के अलावा थिएटर में कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म लुका छुपी भी धुंआदार कमाई करने में लगी हुई है। लश्र्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी लिवइन रिलेशनशिप के मुद्दे के इर्द गिर्द घूमती है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके है और इतने दिनो में लुकाछुपी ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ताजा जानकारी दी है। तरण ने एक ट्वीट करके बताया है कि ये फिल्म अभी भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। जल्द ही फिल्म 80 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लेगी। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार को 3.15 करोड़, शनिवार को 5.20 करोड़, रविवार को 5.31 करोड़, सोमवार को 2.05 करोड़, मंगलवार को 2.07 करोड़ और बुद्धवार को 1.96 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का पूरा कलेक्शन 73.44 करोड़ हो चुका है। आमिर खान बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट ही है असल मायने में बॉक्स ऑफिस के किंग, कोई भी नहीं तोड़ सका है ये 3 रिकॉर्ड
नीचे देखें तरण द्वारा पोस्ट किया गया ट्वीट...
#LukaChuppi continues to attract ample footfalls... Current trending suggests ₹ 80 cr+ *lifetime biz*, which surpasses all expectations... [Week 2] Fri 3.15 cr, Sat 5.20 cr, Sun 5.31 cr, Mon 2.05 cr, Tue 2.07 cr, Wed 1.96 cr. Total: ₹ 73.44 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 14, 2019
ऑनलाइन लीक हो गई थी ये फिल्म
रिलीज के कुछ दिन बाद ही ये फिल्म ऑनलॉइन लीक हो गई थी, जिसके बाद कहा जा रहा था कि इस वजह से इसकी कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है। बर्थडे स्पेशल: रोहित शेट्टी के पास है टैलेंट का असली खजाना, ‘चेन्नई एक्प्रेस’ से लेकर ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाया है धमाल
नीचे देखें इस फिल्म का ट्रेलर...
कार्तिक और कृति की जोड़ी मचा रही है धमाल
इस फिल्म के जरिए पहली बार कार्तिक ने कृति के साथ स्क्रीन शेयर किया है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स ने कार्तिक और कृति की दमदार केमेसट्री की खूब सराहना की है।
इन फिल्मों से मिल रही है चुनौती
इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बदला के साथ-साथ कैप्टन मार्वेल और टोटल धमाल से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नवाजुद्दीन सिद्धीकी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म फोटोग्राफ रिलीज होने वाली है, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने लुका छुपी को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचेगा। लुका छुपी के लिए अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी खतरे की घंटी साबित हो सकती है। बता दें कि ये फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates