बॉक्स ऑफिस खबर: पहले ही वीकेंड में 'पद्मावत' ने 'सुल्तान' और 'दिलवाले' समेत 5 फिल्मों को किया ढेर

ऑस्ट्रेलिया के बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को धूल चटा दी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने....

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: January 29, 2018 2:44 PM IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए नए रिकॉर्ड बनाने लगी है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही करणी सेना ने इसका जमकर विरोध किया था लेकिन जब फिल्म की रिलीज डेट सामने आई तो करणी सेना बौखला गई और रिलीज के दिन जनता कर्फ्यू का ऐलान तक कर डाला था लेकिन दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के दीवाने ऐसे विवाद से नहीं डरे और फिल्म ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरु कर दी।

बता दें कि देशभर में इस फिल्म ने तीन दिन में कुल 83 करोड़ की कमाई कर ली है और उम्मीद की जा रही है कि चार दिन में ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। ट्रेड विश्लेषकों की माने तो ये फिल्म चार दिन में 113 करोड़ रुपए कमा सकती है। वैसे देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी ये फिल्म खूब धमाल मचा रही है। [इसे भी पढ़ें- चेन्नई बॉक्स ऑफिस: रानी पद्मावती भारी पड़ीं बाहुबली की देवसेना पर !]

खैर इस फिल्म को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि पद्मावत ने ऑस्ट्रेलिया के बॉक्स ऑफिस पर दिलवाले और सुलतान समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। तरण ने जानकारी दी है कि यह सुनने में अविश्वसनीय लगे लेकिन पद्मावत ने ऑस्ट्रेलिया में दिलवाले, बाजीराव मस्तानी, सुलतान, टाइगर जिंदा है और बजरंगी भाईजान के अब तक की कमाई को भी पार कर चुकी है। आज (सोमवार) को धूम 3 की कमाई भी पार कर लेगी। अद्भुत। नीचे देखें तरण का ये ट्वीट...[इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस खबर: उत्तरी अमेरिका में फिल्म 'पद्मावत' ने तीसरे दिन तोड़ा आमिर खान की 'पीके' का यह बड़ा रिकॉर्ड]

इसके बाद अगले ही ट्वीट में तरण ने इस फिल्म की कमाई को भी साझा किया है। तरण ने बताया है कि इस फिल्म ने आस्ट्रेलिया में अब तक 8.88 करोड़, यूके में 7.59 करोड़ और न्यूजीलैंड –फिजी में 1.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। [इसे भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण का बड़ा ऐलान, अपनी शादी में नहीं बुलायेंगी बॉलीवुड की इस अदाकारा को….]

अगर ये फिल्म ऐसे ही अपना जलवा दिखाती रही तो आने वाले दिनों में ये फिल्म कई बड़े बड़े रिकॉर्ड्स को भी ठेंगा दिखा देगी। वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में हमें जरुर बताए।