बॉक्स ऑफिस खबर: शाहरुख और सलमान की फिल्मों को धूल चटा रणवीर सिंह की 'पद्मावत' ने बनाया यह नायाब रिकॉर्ड

अपने पहले दिन से ही पद्मावत ने रिकॉर्ड दर्ज कराना शुरू कर दिया था, जो सिलसिला दूसरे दिन भी बदस्तूर जारी है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: January 27, 2018 3:30 PM IST

रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म पद्मावत भले ही विवादों के कारण पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पायी हो लेकिन दूसरे दिन से इसने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। पेड प्रिव्यू से 5 करोड़ और पहले दिन 19 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने अपने दूसरे 32 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जैसा कि ट्रेड पंडित मान रहे थे कि निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म को गणतंत्र दिवस का भरपूर फायदा मिलेगा हुआ भी कुछ ऐसा ही है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि 32 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म पद्मावत अब 26 जनवरी वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने शाहरुख खान और सलमान खान की रईस और जय हो को धूल चटाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस खबर: रणवीर सिंह की 'पद्मावत' ने ध्वस्त किया अपनी ही फिल्मों का यह ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड!!]

अगर आप गणतंत्र दिवस वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची पर एक नज़र डालें तो पद्मावत से पहले तक शाहरुख खान की रईस 26.30 करोड़ की कमाई के साथ नम्बर एक पर काबिज़ थी और दूसरे स्थान सलमान खान की जय हो के नाम था, जिसने सिनेमाघरों में 25 करोड़ की कमाई की थी। इनके बाद अग्निपथ (23 करोड़), रेस 2 (20.70 करोड़), काबिल (18.67 करोड़), एयरलिफ्ट (17.80 करोड़), बेबी (14.90 करोड़) के साथ क्रमशा तीसरे, चौथे, पांचवे, छठे और सांतवे स्थान पर थीं। हालांकि अब पद्मावत के कारण यह सभी फिल्में एक-एक स्थान नीचे खिसक गई हैं। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस खबर: फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ शाहिद कपूर ने रचा इतिहास, पहले दिन ही बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड]

आपको बता दें कि न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी फिल्म पद्मावत को खूब प्यार मिल रहा है। खबरों की मानें तो रणवीर की नई फिल्म विदेशी धरती पर बाहुबली 2 को टक्कर दे रही है। अगर फिल्म के रिव्यू की बात की जाए तो बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के अनुसार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। फिल्म पद्मावत इनके करियर में हमेशा एक अहम फिल्म के तौर पर गिनी जायेगी। हालांकि निर्देशक संजय लीला भंसाली का निर्देशन कुछ बेहतर हो सकता था।’ वैसे आपको साल 2018 की सबसे विवादित फिल्म पद्मावत कैसी लगी ? हमें कमेंट करके जरूर बतायें।