बीते दिन वरुण धवन और बनीता संधू की नई फिल्म 'अक्टूबर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म से ट्रेड एक्सपर्ट पहले दिन लगभग 7 करोड़ के कारोबार की उम्मीद कर रहे थे लेकिन यह केवल 5.04 करोड़ रुपये का कारोबार करने में ही सफल रही है। फिल्म की पहले दिन की कमाई भले ही उम्मीद से थोड़ी कर रही हो लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं इसने कोई भी रिकॉर्ड अपने नाम नहीं किया है।
वरुण धवन और बनीता संधू की हालिया रिलीज 'अक्टूबर' पहले दिन 5.04 करोड़ का कारोबार करके साल 2018 की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसने यह रिकॉर्ड अनुष्का शर्मा की 'परी' और रानी मुखर्जी की 'हिचकी' को धूल चटाकर अपने नाम किया है।
अगर हम साल 2018 की 10 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की बात करें तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:
1. बागी-2: 25.10 करोड़ रुपये
2. पद्मावत: 24 करोड़ रुपये
3. पैडमैन: 10.26 करोड़ रुपये
4. रेड: 10.04 करोड़ रुपये
5. सोनू के टीटू की स्वीटी: 6.42 करोड़ रुपये
6. अक्टूबर: 5.04 करोड़ रुपये
7. परी: 4.36 करोड़ रुपये
8. हेट स्टोरी 4: 3.76 करोड़ रुपये
9. हिचकी: 3.36 करोड़ रुपये
10. अय्यारी: 3.35 करोड़ रुपये
अगर आप इस लिस्ट को देखें तो इसमें कई सारी बड़े बजट की फिल्में हैं, जिनके साथ 'अक्टूबर' का मुकाबला करना नामुमकिन है लेकिन अगर हम इस लिस्ट में शामिल सीमित बजट की फिल्मों को देखें तो इस बात में किसी प्रकार का शक नहीं लगता है कि 'अक्टूबर' उन्हें तगड़ी टक्कर देने वाली है।
आने वाले दिनों में भी जब 'अक्टूबर' के आंकड़ों का विश्लेषण किया जायेगा तो उन आंकड़ों की तुलना 'बागी-2' या फिल्म 'पद्मावत' से नहीं बल्कि 'परी' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों से ही होगा। क्योंकि यह सीमित बजट में बनकर तैयार हुईं विषयआधारित फिल्में हैं।
बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates