बॉक्स ऑफिस खबर: फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ शाहिद कपूर ने रचा इतिहास, पहले दिन ही बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म 'पद्मावत' को शाहिद कपूर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनने से अब कोई नहीं रोक सकता है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: January 26, 2018 10:39 PM IST

दर्शकों के बीच चॉकलेटी कलाकार के रूप में मशहूर शाहिद कपूर की अब तक कोई भी फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई नहीं कर पायी है। एक कलाकार जो कि पिछले 15 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा हो, उसके लिए यह काफी चौंकाने बात है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि शाहिद कपूर के करियर में 100 करोड़ी फिल्म का सूखा खत्म होने वाला है। जब फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी तब हमने अपनी एक खास खबर में आपको यह जानकारी दी थी कि यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन सकती है और फिल्म की पहले दिन की कमाई के बाद ऐसा लग भी रहा है। [इसे भी पढ़ें- ‘पद्मावत’ नाम की आग में झुलसे बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन, हुआ बड़ा नुकसान]

फिल्म पद्मावत ने अपने पहले दिन देशभर में 19 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ यह शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। ट्रेड की मानें तो आने वाली दिनों में यह फिल्म और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करायेगी और अपना पहला वीकेंड खत्म करते-करते यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगी। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस खबर: जबरदस्त कमाई के बाबजूद भी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का यह रिकॉर्ड ध्वस्त नहीं कर पायी ‘पद्मावत’]

अगर हम शाहिद कपूर की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की बात करें तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

1. पद्मावत: 19 करोड़ रुपये
2. शानदार: 13.10 करोड़ रुपये
3. आर... राजकुमार: 10.10
4. उड़ता पंजाब: 10.05 करोड़ रुपये
5. हैदर: 6.14 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि अगर फिल्म पद्मावत को लेकर इतना विवाद न हुआ होता तो शायद यह फिल्म अपने पहले दिन 28 से 30 करोड़ का कारोबार तक कर डालती। निर्देशक संजय लीला भंसाली की नई फिल्म को कई राज्यों में सही तरीके से रिलीज नहीं किया जा सका है, जिस कारण इसकी कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हालांकि ट्रेड पंडित यह मान रहे हैं कि आने वाले दिनों दर्शकों के बीच भय का माहौल खत्म हो जायेगा और इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आयेगी। आप बॉलीवुड की ऐसी ही जबरदस्त खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ।